125 यूनिट फ्री बिजली पर उर्जा मंत्री का बड़ा बयान, सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद के कांवड़ यात्रा पर दिए गए उस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा नई नहीं निकल रही है उनकी बात सही है, महाकुंभ भी पहली बार नहीं हुआ 2025 में यह बात भी सही है।

Uttar Pradesh News, Kawad Yatra 2025, UP Energy Minister ak sharma, Free Electricity, Samajwadi Party, Congress Party, Bihar, Nitish Kumar, उत्तर प्रदेश समाचार, कांवड़ यात्रा 2025, यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, मुफ्त बिजली, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, बिहार, नीतीश कुमार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा फ्री बिजली पर आया बयान

उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 125 यूनिट फ्री बिजली वाले बयान पर भी सफाई दी है। उर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद के कांवड़ यात्रा पर दिए गए उस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा नई नहीं निकल रही है उनकी बात सही है, महाकुंभ भी पहली बार नहीं हुआ 2025 में यह बात भी सही है। उनकी सरकार में भी महाकुंभ हुआ था। उनकी सरकार में भी कांवड़ यात्रा होती थी। बात यह है कि उस समय की जो सरकार है वो कितनी श्रद्धा और कितनी लगन से के साथ हमारे पारंपरिक उत्सवों को संस्कृति कार्यक्रमों को मनाती है।

विज्ञापन

धार्मिक स्थानों की अनदेखी की

उन्होंने कहा कि उनकी लोगो की सेवा में कितना काम करती थी, कांवड़ का उदाहरण हो चाहे महाकुंभ का उदाहरण हो। समाजवादी पार्टी और पूर्व की सरकारों ने सबने ही हमारी भारतीय संस्कृति के इन उत्सवों की अनदेखा किया है। किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया है, हमारे पर्यटन स्थलों की अनदेखी की है, हमारे धार्मिक स्थानों की अनदेखी की है, फिर भी वो सत्ता में रहे हैं। अब हमारी भारतीय जनता पार्टी हमारी संस्कृति मान्यता के अनुरूप पारंपरिक मान्यता के अनुरूप हमारे उत्सवों को बढ़ावा देने का, उसके लिए जरूरी व्यवस्था करने का काम कर रहे हैं, स्वाभाविक बात है जो उन लोगों ने नहीं किया वो हम कर रहे हैं इसकी जलन उन लोगों को हो रही है।

विज्ञापन

125 यूनिट फ्री बिजली पर दिया बयान

उर्जा मंत्री ए के शर्मा ने 125 यूनिट फ्री बिजली पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने बयान दिया था। आप लोगो ने आधा सुना आधा नहीं सुना। बयान ये था कि अगर लालटेन युग आएगा तो लालटेन रहेगी या बिजली रहेगी। अगर लालटेन को जिताएंगे तो लालटेन एक सिंबल नहीं है लालटेन एक विचार है। अगर हम इस लालटेन को जिता देते हैं तो स्वाभाविक बात है बिजली का स्थान नहीं रहेगा। लालटेन जीतेगी तो नहीं बिजली आएगी और नहीं उसका बिल आएगा।

विज्ञापन

आज चमक रहा है प्रदेश

मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि वर्तमान में नीतीश के साथ बिहार में सरकार बिजली सहित सभी मुद्दों पर बहुत अच्छा काम कर रही है। 15 से 20 साल पहले बिहार में जंगलराज था, लेकिन नीतीश के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज प्रदेश चमक रहा है।

विज्ञापन

कांग्रेस पर साधा निशाना

मंत्री ए के शर्मा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कावंड़ियों की स्क्रीनिंग के सवाल पर ए के शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का बस चले तो वो शिव भगवान का भी स्क्रीनिंग करा लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ