---विज्ञापन---

यूपी में छात्रा ने इस बात पर उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल पर लाइव वीडियो बनाते हुए दी जान

Saharanpur News: सहारनपुर में मनचले से परेशान होकर एक 15 वर्षीय छात्रा ने जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने मोबाइल से लाइव वीडियो बनाते हुए जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं छात्रा द्वारा बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मनचले से परेशान एक 10वीं की छात्रा ने मोबाइल पर लाइव वीडियो बनाते हुए जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन छात्रा को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

ट्यूशन से लौटते समय की मारपीट

थाना बिहारीगढ़ के नौरंगपुर निवासी रीना पत्नी योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री अक्षिता 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। शनिवार की देर शाम करीब 6 बजे अक्षिता घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई। लौटते समय रास्ते में उसे गांव के ही 15 वर्षीय किशोर ने रोक लिया और उसके साथ बदतमीजी करते हुए मारपीट की। घटना के बाद अक्षिता घर लौटी और मां रीना को इस बारे में बताया। आरोप है कि आरोपी किशोर पहले भी कई बार छात्रा से बदतमीजी करते हुए मारपीट कर चुका था। रीना ने बेटी को समझाया कि वह किशोर के माता-पिता से बात करेगी।

---विज्ञापन---

कीटनाशक पदार्थ निगला

रीना ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद अक्षिता ने खुद को कमरे में बंद करके गन्ने की फसल में इस्तेमाल के लिए रखा कीटनाशक पदार्थ निगल लिया। घटना का पता लगने पर स्वजन किशोरी को सहारनपुर चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं छात्रा द्वारा बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सूचना के बाद किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर पर गांव के किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्हत्या के लिए उकसाना या मजबूर करना) और धारा 115 (2) (जानबूझकर मारपीट करना या चोट पहुंचाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

---विज्ञापन---
First published on: May 26, 2025 09:06 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola