(शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर)
आज हम आपके सामने लड़कियों की जिंदगी से जुड़ी ऐसी सच्चाई रख रहे हैं, जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक सकती है। दरअसल बुलंदशहर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 जनपदों में ‘धनवर्षा गैंग’ एक्टिव था, जिसका खुलासा हुआ और फिर पुलिस की कार्रवाई में उसके ऐसे-ऐसे राज पता चले, जानकर होश उड़ जाएंगे। यह गैंग तंत्र-मंत्र का सहारा लेकर गरीब मजबूर लड़कियों के साथ जिस्मफरोशी का घिनौना खेल खेल रहा था। धंधे के लिए धनवर्षा गैंग गरीब लड़की को सेलेक्ट करता था और इसके लिए उनके परिजनों को यह कहकर अपने जाल में फंसाता था कि आपकी लड़की विशेष गुण वाली है। इसलिए वह उनकी लड़की के साथ तांत्रिक क्रिया करेंगे, जिसके बाद ईश्वरीय धनवर्षा होगी। संभल जिले की ASP अनुकृति शर्मा ने धनवर्षा गैंग का खुलासा करके गैंग के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
लड़कियों से ली जाती थी ऐसी जानकारी
तांत्रिक क्रिया से पहले धनवर्षा गैंग के सदस्य अपने टारगेट यानी लड़कियों से एक फार्म भरवाता था। फार्म में लड़कियों से जो जानकारी मांगी जाती थी, वह इस प्रकार है। लड़की का नाम, जन्म तिथि, प्राइवेट पार्ट पर कोई तिल, शरीर पर कोई टैटू, मासिक धर्म की तिथि, वजन, शरीर पर तिल, मस्सा, कटे, जले का निशान, सांप बिच्छू के काटने का निशान, 15 दिन में किसी से सेक्स रिलेशन, सुअर या गाय के मांस का सेवन जैसी बेहद आपत्तिजनक जानकारियां लड़कियों से फार्म के जरिये गैंग लेता था।
तांत्रिक क्रिया के लिए उपयुक्त टारगेट
तांत्रिक क्रिया के लिए विशेष गुण वाली लड़कियों के साथ 20 नख का कछुआ, खास सीरियल नम्बर के नोट, खास प्रजाति का उल्लू, प्राचीन सिक्के, विशेष गुण वाली नई उम्र की लड़कियां और लड़कों के साथ तांत्रिक क्रिया के बाद धनवर्षा होने का दावा किया जाता था। गैंग के सदस्य गरीब लड़कियों को तांत्रिक क्रिया के लिए बुलाते थे, लेकिन क्रिया के दौरान लड़की को अकेले रखा जाता था। परिजन अगर अंदर (तांत्रिक क्रिया स्थल) जाना भी चाहे तो नहीं जाने दिया जाता था।
ऐसे खुली गैंग की काली करतूत
21 मार्च को संभल जिले के थाना धनारी में राजपाल नामक शख्स ने तहरीर दी थी। राजपाल के मुताबिक उसकी मां की कमर में दर्द था। 11 मार्च को लाखन, रिंकू और अजय चनका निकलवाने का झांसा देकर उसे और उसकी मां को बुलंदशहर के नरौरा गांव ले गए। नरौरा में संतोष और शिवम को लेकर वह एटा और आगरा पहुंच गए। आगरा में अनजान स्थान पर उन्होंने राजपाल के हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। तंत्र-मंत्र करके उसे जान से मारने का प्रयास किया। वह वहां से किसी तरह भागकर घर पहुंचा। पीड़ित की तहरीर पर थाना धनारी में FIR दर्ज हुई। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन की पड़ताल की तो उसमें 300 से अधिक लड़कियों के न्यूड फोटो और वीडियो मिले। पुलिस को बड़े रैकेट का अंदेशा हुआ तो आरोपियों से गहन पूछताछ की गई, तब धनवर्षा गैंग का सच सामने आया।
6 जिलों में फैला गैंग, 14 गिरफ्तार
ASP अनुकृति शर्मा ने बताया धनवर्षा गैंग का जाल न सिर्फ बुलंदशहर, बल्कि संभल, एटा, आगरा और फिरोजाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में काम कर रहा है। पुलिस ने रिंकू निवासी संभल, अजय निवासी संभल, दुर्जन निवासी बुलंदशहर, संतोष निवासी एटा, राघवेंद्र निवासी आगरा, रघुवीर निवासी आगरा, आकाश निवासी फिरोजाबाद, कप्तान सिंह निवासी आगरा, संजय चौहान निवासी आगरा, डीएन त्रिपाठी निवासी आगरा, जय प्रकाश निवासी आगरा, सोनू निवासी फिरोजाबाद, लाल सिंह निवासी आगरा, पप्पू निवासी आगरा को गिरफ्तार किया है।
कोड वर्ड से चलता था धनवर्षा गैंग
गैंग के सदस्य धनवर्षा गैंग का संचालन कोड वर्ड्स के जरिये कर रहे थे। मसलन लड़की को टारगेट, आर्टिकल, टीटी और सामान कहा जाता था। लड़कियों (टारगेट) के फोटो, विडियो बनाना और तांत्रिक क्रिया करने वाली टीम तक पहुंचाने वाले गैंग के सदस्यों को कोड वर्ड मीडिया दिया गया। तांत्रिक क्रिया करने वाली टीम को कारीगर कोड दिया गया। इस गैंग में उन सदस्यों को क्रू कहा गया, जो लड़की पक्ष को तांत्रिक क्रिया के बाद धनराशि पहुंचाते थे। बाकी पार्टनर्स को भी पैसा बांटते थे, ताकि परिजनों को धनवर्षा का दावा सच लगे।
तब सुर्खियों में आई थी अनुकृति शर्मा
नेक्सस का खुलासा ASP अनुकृति शर्मा ने किया है। बुलंदशहर में रहते हुए वह उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने लैंड माफिया सुधीर गोयल पर कार्रवाई की थी। सुधीर गोयल पर किसानों और ग्राहकों से करीब 100 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है। फिलहाल वह जेल में बंद है। उन्होंने बुलंदशहर में सट्टेबाज त्रिलोकी पर भी कार्रवाई की थी। त्रिलोकी और सुधीर गोयल अपने रसूखों की वजह से हर बार बच निकलते थे, लेकिन ASP अनुकृति शर्मा ने उनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर उन्हें जेल भेज दिया था।
पूरे नेक्सस का करेंगे समूल नाश
ASP अनुकृति शर्मा ने बताया आरोपियों के मोबाइल फोन से लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले हैं। इस आधार पर मानव तस्करी और वन्य जीवों की तस्करी जैसे अहम बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। धनवर्षा गैंग के सदस्य मजबूरी और गरीबी का फायदा उठाकर गरीब परिवार की सुंदर लड़कियों को टारगेट करते थे। उनसे आपत्तिजनक जानकारी लेते थे। तांत्रिक क्रिया के दौरान लड़कियों को बेहोश करके उनकी न्यूड वीडियो बनाते थे और तस्वीरें लेते थे। गैंग के लोग लड़की के परिवार वालों को बॉक्स में रखी नोटों की गड्डियों का वीडियो दिखाकर यह यकीन दिलाते थे कि तांत्रिक क्रिया के दौरान आपकी बेटी पर ईश्वरीय धनवर्षा होगी, जिससे आप अमीर बन जाएंगे। विश्वास में आकर परिजन अपनी बेटियों को इन वहशियों के हवाले कर देते थे।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
10 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines