Dev Deepawali 2022: काशी में महागंगा आरती के साथ शुरू हुआ देव दीपावली उत्सव, देखें मनोरम दृश्यों के Videos
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Dev Deepawali 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के काशी (वाराणसी) में देव दीपावली का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। एजेंसियों की ओर से वाराणसी के फोटो और वीडियो जारी किए गए हैं। बता दें कि तिथि के अनुसार इसे 8 नवंबर को मनाया जाना था, लेकिन चंद्र ग्रहण के कारण इसे एक दिन पहले यानी आज मनाया जा रहा है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: देव दीपावली पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर महागंगा आरती की जा रही है। pic.twitter.com/Lw7FpXQYkQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2022
पौराणिक कथाओं के अनुसार राक्षस तारकासुर के तीन बेटे (तारकक्ष, विद्युतुमली और कमलाक्ष) थे। जिन्हें त्रिपुरासुर के नाम से जाना जाता है। अपनी कठोर तपस्या से त्रिपुरासुर ने भगवान ब्रह्मा को प्रभावित किया और अमरता का वरदान देने के लिए कहा।
हालांकि भगवान ब्रह्मा ने उन्हें वरदान दिया कि उन्हें केवल एक तीर से मारा जा सकता है। आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद, त्रिपुरासुर ने कहर बरपाया और सामूहिक विनाश करना शुरू कर दिया। उन्हें हराने के लिए भगवान शिव ने त्रिपुरारी या त्रिपुरांतक का अवतार लिया और उन सभी को एक तीर से मारा। इसलिए इस दिन को देव दीपावली के तौर पर मनाया जाता है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के चेत सिंह घाट पर लोगों ने दीप जलाए। pic.twitter.com/uMT1ExzWZX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2022
हालांकि कार्तिक पूर्णिमा इस साल 8 नवंबर को है, लेकिन इस दिन चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। प्रदोषकाल देव दीपावली का मुहूर्त उसी दिन शाम 05:14 बजे से शाम 07:49 बजे तक यानी 2 घंटे 35 मिनट तक रहेगा। साथ ही पूर्णिमा तिथि 7 नवंबर को शाम 04:15 बजे शुरू होकर 8 नवंबर को शाम 04:31 बजे समाप्त होगी।
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से बताया गया है कि वाराणसी में देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर महागंगा आरती शुरू हो गई है। इसके अलावा सुर्यास्त के साथ ही काशी के चेत सिंह घाट समेत अन्य घाटों पर लोगों ने हजारों-लाखों दीए जला।
वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां हो चुकी हैं, 4:30 बजे लोगों की बोर्डिंग शुरू हो जाएगी तो उसी को लेकर फाइल इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रैफिक को लेकर सारे निर्देश दिए गए हैं। दिए लगाने का काम जारी है। 5:30 बजे तक दिए जलाने का समय रखा गया है: कौशल राज शर्मा,वाराणसी संभागीय आयुक्त https://t.co/5GUdyJ93cA pic.twitter.com/iFgoElcTPI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2022
वाराणसी संभागीय आयुक्त कौशल राज शर्मा ने एएनआई को दिन में बताया कि वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां हो चुकी हैं। 4:30 बजे लोगों आना शुरू हो जाएगा। उसी को लेकर अंतिम इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रैफिक को लेकर सारे निर्देश दिए गए हैं। दीए लगाने का काम जारी है। 5:30 बजे तक दीए जलाने का समय रखा गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: