उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बड़ा एक्शन लिया है। ब्रजेश पाठक ने 7 सरकारी डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि सातों लंबे समय गैरहाजिर चल रहे थे। रिपोर्ट मिलने पर डिप्टी CM सातों डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों की पहचान
बताया जा रहा है कि झांसी जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल मिश्रा, अमेठी के बाजार शुक्ल न्यू सीएचसी के डॉ. विकास कुमार मिश्रा, अमेठी के जगदीशपुर न्यू सीएचसी के डॉ. विकास कुमार शर्मा, बरेली सीएमओ के अधीन डॉ. दीपेश गुप्ता, सीतापुर मिश्रिख सीएचसी में स्त्री रोग की डॉ. श्वेता सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत आनंद और हाथरस जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद राफे लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे थे।
कई बार संपर्क कर मांगा था जवाब
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि कई बार इन डॉक्टरों ने संपर्क कर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा गया था। कई बार संपर्क करने के बाद उनका कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बारे में डिप्टी सीएम को अवगत कराया। डिप्टी सीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और गैरहाजिर डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए।
महिला मरीज को इलाज न मिलने पर हुआ एक्शन
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने पीलीभीत जिला महिला अस्पताल में मरीज को सही इलाज न मिलने की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार को आरोप पत्र देकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी तरह, हमीरपुर के CMO डॉ. गीतम सिंह को भी टेंडर प्रक्रिया की शर्तों की अनदेखी करने पर आरोप पत्र देकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
ENT के असिस्टेंट प्रोफेसर भी चल रहे थे गैरहाजिर
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के मुताबिक बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में ENT के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार शाह को भी आरोप पत्र देकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि डॉ. अभिषेक कुमार शाह 2023 ने गैरहाजिर चल रहे थे।
संबंधित खबरें
LPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
45 mins agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
9 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
13 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
14 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
14 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
14 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
19 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
23 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines