उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक राज्य मेडिकल व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। रविवार को डिप्टी सीएम निर्देश जारी किया है की सभी अस्पतालों मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा संस्थानों के चीफ नियमित रूप से अस्पताल में सभी वार्डों में न केवल भ्रमण करेंगे, बल्कि उस दौरान अपनी फोटो खींचकर सरकार को भेजेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे चिकित्सीय संस्थानों में की जा रही लापरवाही को रोका जा सके और इलाज में बेहतर व्यवस्था की जा सके।
जारी हुआ आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने यह आदेश जारी किए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि यदि कोई प्राचार्य या निदेशक किसी दिन राउंड नहीं ले पाते हैं तो उनके स्थान पर उप प्राचार्य व सीएमएस राउंड लेंगे। राउंड के वक्त सुरक्षाधिकारी व सफाई सुपर वाइजर भी साथ रहेंगे। ताकि किसी भी तरह की कमी मिलने पर उसका तत्काल निस्तारण कराया जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था और होगी कड़ी
उन्होंने बताया कि कॉलेज व संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। भूतपूर्व सैनिकों की तैनाती की जाएगी। परिसर में गर्ल्स हॉस्टल, इमरजेंसी आदि संवेदनशील जगहों पर पूर्व सैनिकों की तैनाती जाएगी। इसके लिए प्राचार्य सैनिक कल्याण निगम से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है की लापरवाही बढ़ते जाने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
इमरजेंसी में तुंरत मिले इलाज- 24 घंटे खुलेगी पैथालॉजी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि ट्रॉमा सेंटरों में पर्याप्त डॉक्टर, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए जाएं ताकि मरीजों को इलाज, जांच आदि की दिक्कत न हो। 24 घंटे पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी की जांच की सुविधा मुहैया कराई जाये। ब्लड बैंक के संचालन में भी लापरवाही न बरती जाए। एएलएस एम्बुलेंस के संचालन को लेकर सीएमओ समन्वय बनाएं। मरीजों को कम समय में एम्बुलेंस मुहैया कराई जाये।
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
12 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
14 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
14 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
15 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
16 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
20 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
21 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines