Deoria DM News: देवरिया से एक ऐसी खबर आई है जिसने एक तरफ तो इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर डीएम की दरियादिली ने ये साबित कर दिया कि अभी इंसानियत पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। देवरिया जिले में DM दिव्या मित्तल की दरियादिली देखने को मिली जिससे सभी ने उनकी तारीफ की। दरअसल डीएम दिव्या ने एक बुजुर्ग महिला को जिसे उसी के घरवालों ने घर से निकाल दिया की मदद की। डीएम ने महिला को स्कॉर्ट गाड़ी से उसके घर भिजवाया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
जनता दर्शन में डीएम की दरियादिली
दरअसल बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोइरी पट्टी गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला कैलाशी देवी जिनकी उम्र लगभग 80 साल है। वो डीएम कार्यालय पहुंची जहां DM दिव्या मित्तल जनता दर्शन में फरियादियों की फरियाद सुन रही थीं। डीएम दिव्या मित्तल की नजर उस बुजुर्ग महिला पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाया और कुर्सी पर बैठने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: Jaunpur News: गर्लफ्रेंड के कत्ल के बाद गंगा स्नान कर धोए पाप, सूटकेस से मिला था शव
बेटे बहू ने घर से निकाला
बुजुर्ग महिला से जब उनकी परेशानी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके बेटे-बहू और नाती-पोते उन्हें प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने उसे घर से भी बाहर निकाल दिया। इस बात को सुन डीएम इमोशनल हो गईं और उन्होंने तत्काल SHO को निर्देश दिया कि वो महिला को उनके घर छोड़कर आएं।
स्कॉर्ट गाड़ी में घर गई बुजुर्ग महिला
डीएम के आदेश पर बुजुर्ग महिला को स्कॉर्ट गाड़ी में उसके घर छुड़वाया गया। और घरवालों को सख्त निर्देश दिए गए कि उसे परेशान न किया जाए। बुजुर्ग महिला कैलाशी देवी को उनके घर भेजा गया और सभी ने डीएम की इस दरियादिली की काफी तारीफ की।
यह भी पढ़ें: शॉकिंग! तीसरे विश्व युद्ध से लेकर दुनिया के अंत तक, बाबा वेंगा की 5 चौंकाने वाली भविष्यवाणियां
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
7 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
7 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
12 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines