हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

देवरिया की 'मुस्कान' के केस में चौंकाने वाला खुलासा, भतीजे के इश्क में ली पति की जान

उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो मेरठ की मुस्कान-साहिल के केस से काफी मिलता-जुलता है। इसमें पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इस मर्डर का खुलासा बैग पर लगे एक टैग से हुआ।

विज्ञापन

इन दिनों प्यार में पागल महिलाओं की कई कहानियां सामने आ रही हैं। इन मामलों में कोई अपने पति को मार दे रही है, तो कोई अपने आशिक के साथ फरार हो जा रही है। हाल ही में सास-दामाद और मुस्कान-साहिल का केस काफी सुर्खियों में है। ऐसा ही एक केस उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आया है, जहां पर एक महिला ने अपने भतीजे के प्यार में पागल होकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर पति के शव को ट्रॉली बैग में भर दिया। जानिए इस मामले का खुलासा ट्रॉली बैग पर लगे एक टैग की वजह से कैसे हुआ?

पति की हत्या

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक महिला ने अपने साथी की मदद से पति की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को ट्रॉली बैग में पैक कर दिया। मृतक की पहचान नौशाद अहमद (38) के तौर पर की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 दिन पहले ही नौशाद दुबई से घर लौटा था। दुबई में वह ड्राइवर का काम करता था। नौशाद की हत्या 19 अप्रैल को की गई थी, जिसका शव अगली सुबह एक खेत में ट्रॉली बैग में मिला था।

ये भी पढ़ें: UP में 33 IAS का ट्रांसफर; कौशल राज शर्मा बने CM सचिव, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी?

कैसे हुआ खुलासा?

ट्रॉली बैग को एक किसान ने खेत में बैग देखा। इस केस की जांच में ट्विस्ट तब आया, जब ट्रॉली बैग पर एयरलाइन बैगेज टैग लगा देखा गया। इसके बाद पुलिस ने उसी टैग के जरिए लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौशाद को ट्रैक किया। दरअसल, हवाई यात्रा के दौरान जो टैग जारी किया जाता है, वह चेक-इन किए गए सामान की पहचान के लिए होता है। इसमें एक लाइसेंस प्लेट नंबर भी दिया जाता है। इसके अलावा, पुलिस को एक विदेशी सिम कार्ड और फोटोकॉपी डॉक्यूमेंट्स के जरिए भी नौशाद की पहचान करने में काफी मदद मिली।

पत्नी को लिया हिरासत में

मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस की एक टीम नौशाद के घर पहुंची और पत्नी को हिरासत में ले लिया। देवरिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर का कहना है कि ‘अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि नौशाद की पत्नी ने ही अपने साथी की मदद से उसकी हत्या की है। नौशाद इन दोनों के रिश्ते में कांटा बन रहा था। 30 साल की रजिया (पत्नी) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसका प्रेमी (भतीजा) अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जिसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बाबर ने सोनू बनकर लड़की को फंसाया, वीडियो बनाया, मौलाना बुलाकर करा डाला धर्म परिवर्तन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें