Uttar Pradesh News in Hindi: देवरिया। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तालाब में मां और सात साल की बेटी के शव मिले हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले दोनों की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी। वहीं महिला के मोबाइल फोन से मिले साक्ष्य ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है।
कुछ दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी
जानकारी के मुताबिक घटना देवरिया जिले के देवताहा गांव की है। यहां के एक तालाब में 27 साल की सीमा और उसकी सात साल की बेटी के शव मिले हैं। देवरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि दोनों की गुमशुदगी पिछले गुरुवार को संबंधित थाने में दर्ज की गई थी। महिला के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
मोबाइल फोन में मिला एक अहम साक्ष्य
एसपी देवरिया ने बताया कि महिला के मोबाइल फोन से एक वीडियो बरामद किया गया है, जिसे देखने के बाद प्रतीत होता है कि यह आत्महत्या का मामला है। इसके अलावा पुलिस इस मामले की गंभीरता के साथ जांच करेगी। वहीं महिला के एक रिश्तेदार ने दावा किया कि उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करते थे। काफी दिनों से उनके बीच अनबन चल रही थी।
वर्ष 2012 में हुई थी शादी, चल रही थी अनबन
महिला के रिश्तेदार ने यह भी बताया कि पीड़िता की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। उसकी बेटी सात साल की थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला के चेहरे पर चोटों के कई निशान पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला फोन से मिले वीडियो में उसने कहा था, ‘मैं तालाब में मरने के लिए जा रही हूं, बैग में पैसे रखे हैं, इससे मेरा अंतिम संस्कार कर देना।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
4 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
8 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
9 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
13 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines