UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बढ़ते डेंगू और चिकनगुनिया (Dengue and Chikungunya) के मामलों को रोकने के लिए यूपी सरकार (UP Government) ने स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही राज्यभर के सभी छात्रों को पूरी बाजू की शर्ट और ट्राउजर पहनने का निर्देश दिए गए हैं।
यूपी के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को संक्रामक रोगों से छात्रों की सुरक्षा के लिए उपायों के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1592047602727813120
सरकार की ओर से विद्यालय निरीक्षकों के लिए निर्देश
जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने बताया कि जरूरी है, स्कूलों के माध्यम से छात्रों और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाए। ताकि छात्रों को बीमारियों से बचाया जा सके। बता दें कि एक दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ अपने सरकारी आवास पर बैठक की थी, जिसमें डेंगू और संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए खास निर्देश दिए गए थे।
शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश
- छात्रों को पूरी बाजू की शर्ट और पतलून (पैंट) में स्कूल आने के लिए कहें।
- प्रतिदिन प्रार्थना सभा में बच्चों को संचारी रोगों एवं उनसे होने वाली समस्याओं की जानकारी अनिवार्य रूप से दें।
- गांव-गांव में जन जागरूकता रैली निकाली जाएं।
- घर या स्कूल परिसर में खुली पानी की टंकियों की नियमित सफाई की जाए।
- सुनिश्चित किया जाए कि स्कूल परिसर और आस-पड़ोस में कहीं भी जल-भराव न हो पाए।
- सुनिश्चित करें कि स्कूल परिसर में हैंडपंपों और मल्टीपल हैंडवॉश के पास नियमित सफाई हो और एंटी लार्वा/कीटनाशकों का छिड़काव भी समय पर हो।
- स्कूल परिसर और आस-पड़ोस को साफ रखें। झाड़ियों को काट दें।
- यदि किसी बच्चे में बुखार जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसका तुरंत इलाज कराएं। इसके लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सहयोग लें।
लखनऊ में डेंगू के 36 नए केस मिले
रविवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेंगू के 36 नए मामले सामने आए हैं। लखनऊ के चंदर नगर और इंदिरा नगर क्षेत्रों में चार-चार, ऐशबाग, चिनहट, तुड़ियागंज, एनके रोड और अलीगंज में तीन-तीन मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां छह मकान मालिकों के परिसरों में मच्छरों के लार्वा पाए जाने पर नोटिस जारी किया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ब्लड बैंकों में 1,369 यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध हैं। अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए 248 बिस्तर आरक्षित रखे गए हैं।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1592047350205542402
कानपुर में गंदी चादरों की शिकायत पर भड़के CMS
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक मामला सामने आया है। यहां गंदी चादरों की शिकायत करने पर CMS भड़क गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मरीजों से चिल्लाते हुए कहा कि ये कोई नर्सिंग होम नहीं है, जो रोज-रोज चादरें बदलीं जाएंगी। जानकारी के मुताबिक यहां के एक सरकारी अस्पताल में पिछले पांच दिन से मरीज एक ही गंदी चादर पर लेटने के लिए मजबूर हैं। मरीजों के तीमारदारों ने सीएमएस से मामले की शिकायत की थी।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines