3 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी ₹ 20 लाख की फिरौती, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े तो निकले पुराने नौकर
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां विजय नगर इलाके से तीन साल के बच्चे का अपहरण (Kidnap) हो गया। बदमाशों ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिर एक्शन में आई पुलिस ने महज 15 घंटे में दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करके बच्चे की सकुशल बरामद किया है। गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज जी. ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
गाजियाबाद के थाना विजय नगर इलाके में नितिन चौहान अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम को उनका तीन साल का बेटा अथर्व अचानक लापता हो गया। परिवार वालों को वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो उन्हें चिंता हुई। आसपास के इलाके में उसकी खोज शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बच्चे के न मिलने पर घर में कोहराम मच गया। इसी बीच नितिन चौहान के पास एक फोन आया।
#Ghaziabadpolice द्वारा लौटाई गई परिवार की खुशियाँ,#SSP_GZB @IPSMUNIRAJ के कुशल निर्देशन में थाना विजयनगर क्षेत्र में हुई बच्चे के अपहरण की घटना का 20 घण्टे के अन्दर खुलासा, मुठभेड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर परिवारजनों को सौंपा गया । pic.twitter.com/tUo9VnEEsO
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) November 9, 2022
फोन पर बात करने के बाद नितिन चौहान के पसीने छूट गए। उन्होंने परिवार वालों को बताया कि फोन अपहरणकर्त्ताओं का था। अथर्व का अपहरण हो गया है। इसके बाद मामले की जानकारी तत्काल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पांच टीमें बनाईं। टीमों ने मुखबिरी और सर्विलांस से साथ बदमाशों की खोज शुरू कर दी। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि बुधवार दोपहर बदमाशों की लोकेशन हिंडन नदी पुस्ता इलाके में मिली।
पुलिस की टीमों ने बदमाशों को घेर लिया। एसएसपी ने बताया कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदामश के पैर में गोली लगी है। इसके बाद उसे और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सनी और राम शरण जाटव के रूप पर हुई है। दोनों मजदूर हैं। पूर्व में नितिन चौहान की कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। एक साथ पैसा कमाने के लालच में वारदात कर दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: