हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मामा की शर्मनाक हरकत! 7 साल की भांजी को देख नियत डोली, रेप करके राज खुलने के डर से मार डाला

विज्ञापन

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से मामा- भांजी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक मामा ने ही अपनी 7 साल की भांजी के साथ पहले दुष्कर्म किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस राक्षस मामा की हैवानियत यहीं थमी सबूत मिटाने के लिए उसने बच्ची की लाश को छत पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पड़ोस के मामा पर परिवार का शक

ये घटना घंटाघर कोतवाली के भट्टी का है। जानकारी के अनुसार, 7 साल की बच्ची 15 दिन पहले अपने नाना के घर रहने आई थी। लेकिन शुक्रवार की रात अचानक ही वो लापता हो गई। परिवारों ने उसे रात में काफी ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली। इसके बाद परिवार को पड़ोसी इमरान पर शक हुआ। परिवार वालों ने इमरान से जब बच्ची के बारे में पूछा तो घबराने लगा, इतने में परिवार वालों ने पुलिस को बुला लिया। जब पुलिस ने इमरान से पूछताछ की तो उसने आपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें: ऐप डाउनलोड किया, फोन हैक हुआ और वायरल हो गई अश्लील फोटो… 43 लाख चूना भी लगा

विज्ञापन

आरोपी का कबूलनामा 

आरोपी इमरान ने पुलिस को बताया कि वो बच्ची को बहला फुसला कर अपने घर ले गया। जहां उसने पहले बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी ने बच्ची को डराया की वो ये बात किसी ने न कहे। बच्ची ने कहा वो इसके बारे में घर वालों को बताएगी। ये सुनकर आरोपी डर गया और भेद खुलने के डर से बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने बच्ची के शव को उसकी नानी की ही छत पर फेंक दिया।

शादीशुदा है आरोपी 

पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान शादीशुदा है, कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद की वजह से उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। आरोपी घर पर अकेला ही रहता था। इस दौरान उसने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, और खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola