Uttar Pradesh Crime News : उत्तर प्रदेश में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोतवाली के अंदर ही एक दारोगा की पिस्टल से गोली चली और महिला के सिर पर जा घुसी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। करीब 6 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ती हुई महिला ने दम तोड़ दिया है। इस मामले में आरोपी दारोगा अभी भी फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
यह घटना अलीगढ़ जिले की ऊपरकोट कोतवाली की है। महिला इशारत जहां अपने बेटे के साथ 8 दिसंबर को पासपोर्ट के सत्यापन के लिए कोतवाली गई थी। दोपहर करीब 2.50 बजे का समय था और वह महिला कुछ देर तक कोतवाली में ही खड़ी रही। इस दौरान एक पुलिस कर्मी आया और उसने दारोगा मनोज शर्मा को एक पिस्टल थमाई। इसके बाद दारोगा पिस्टल को साफ कर रहा था, तभी गलती से फायर हो गई।
यह भी पढ़ें : सावधान! 60 रुपए के चक्कर में गंवाए 16 लाख
लापरवाही से पिस्टल थमाने वाले मुंशी गिरफ्तार
दारोगा की पिस्टल से निकली गोली कोतवाली में खड़ी महिला को जा लगी है, जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पास के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया और गुरुवार की रात को उसकी मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद उसके घर वाले अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना के बाद दारोगा फरार चल रहा है, जबकि उसे लापरवाही में पिस्टल देने वाले पुलिसकर्मी यानी मुंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दारोगा पर 20 हजार का इनाम घोषित
पुलिस की टीम दारोगा मनोज शर्मा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फरार दारोगा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है और साथ ही उसकी गिरफ्तार पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी सुदीप के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बीच एसपी कलानिधि नैथानी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
17 mins agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
2 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
3 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
4 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
5 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
6 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
6 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
17 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines