Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित फतेहपुर में हैरानीजनक मामला सामने आया है। यहां के नर्सिंग होम में नवजात को गायब कर प्रसव को छिपाने की कोशिश के बाद एक महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा देख संचालक ने नवजात का शव आइस बॉक्स में डालकर परिजनों को भेज दिया। इसके बाद लोगों ने फिर हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव लेकर आए दो लोगों को हिरासत में लिया है। सीएमओ ने नर्सिंग होम को सील करवा दिया है। पुलिस आरोपी संचालक की तलाश कर रही है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के पतरिया चक अबदुल्लापुर के रहने वाले पितांबर की पत्नी उर्मिला को प्रसव पीड़ा के चलते 15 अप्रैल को भर्ती करवाया गया था।
26 साल की महिला का ऑपरेशन नउवाबाग के नर्सिंग होम में 16 अप्रैल को किया गया था। लेकिन महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद संचालक ने प्रसव की बात छिपा महिला को कानपुर रेफर किया था। कानपुर में परिजनों को प्रसव का पता लगा। महिला की मौत भी वीरवार को हो गई।
दो लोग आए बच्चे का शव लेकर, परिजनों के उड़े होश
परिजन शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे और बच्चे को लेकर हंगामा कर दिया। आरोपी संचालक मौके से भाग गया। जिसके बाद महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी। अभी महिला के शव की पंचनामे की कार्रवाई मोर्चरी में चल रही थी कि दो लोग आइस बॉक्स में बच्चे का शव लेकर पहुंचे। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। पता लगा है कि एक युवक नर्सिंग होम में काम करता है। वहीं, दूसरा युवक बाहरी है। साजिश के तहत दोनों को भेजा गया है। सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद ने मौके पर आकर नर्सिंग होम को सील कर दिया। पति ने अनट्रेंड डॉक्टर से बच्चे और पत्नी की मौत होने की शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच होगी।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
25 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
14 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
16 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
17 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines