Corona Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जिलों में विदेशों से आने के बाद लोगों में कोरोना संक्रमण (Covid-19 Positive) की पुष्टि का दूसरा मामला सामने आया है। चीन से आगरा पहुंचे शख्स के बाद अब उन्नाव में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में दुबई से लौटने के बाद एक युवक का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था।
घर में किया आइसोलेट, परिवार वालों की भी जांच
उन्नाव शहर के अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमित के घर का दौरा किया। उसके पूरे परिवार के सदस्यों समेत 20 लोगों के नमूने भी लिए गए हैं। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन ने युवक को कोविड प्रोटोकॉल के तहत घर में ही आइसोलेट कर दिया है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए उनकी रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी।
और पढ़िए – जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ीं, 3 मुकदमे और दर्ज, गैंगस्टर भी लगा
आगरा में चीन से लौटा था शख्स
बताया गया है कि यह शख्स उन्नाव के हसनगंज तहसील क्षेत्र के कोरौरा गांव का रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से दुबई में नौकरी कर रहा था। बता दे कि रविवार को दो दिन पहले चीन से आगरा लौटे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का कोविड-19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। इसके बाद आगरा के सीएमओ अरुण श्रीवास्तव में उसे घर में ही आइसोलेट कराया था।इस शक्स की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए उनके नमूने लखनऊ भेजे गए थे।
गया एयरपोर्ट में चार विदेशी पॉजिटिव मिले
बता दें सोवार को बिहार के गया एयरपोर्ट पर भी चार विदेशी नागरिक भी आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया था है कि इनमें एक म्यांमार, एक थाईलैंड और दो इंग्लैंड के नागरिक शामिल हैं। ये सभी लोग बोधगया जा रहे थे। बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने सभी को एक होटल में आईसोलेट किया है। हालांकि गया के प्रमुख चिकित्साधिकारी ने बताया कि किसी की भी हालत गंबीर नहीं है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
4 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
6 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
8 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
12 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
13 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines