Corona Return: चीन (China) और पूर्वी एशिया में कोविड-19 (Covid-19) बढ़ते मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए है।
और पढ़िए – ‘शादी के कार्ड पर रिटायर्ड अग्निवीर लिखेंगे’, सीएम भूपेश बघेल का बीजेपी पर तंज
जांच से लेकर इलाज कर की करें पूरी व्यवस्था
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग जांच से लेकर इलाज तक की व्यवस्था शुरू करे। उन्होंने सभी सीएमओ को हवाई अड्डों पर चौकसी बढ़ाने के भी निर्देश दिए। कहा कि संक्रमण प्रभावित देशों से लौटे लोगों की सघनता से जांच कराई जाए। सुनिश्चित करें कि संक्रमण प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है।
विदेशों से आने वालों की इतने दिन होगी निगरानी
उन्होंने सीएमओ को सर्दी और बुखार समेत अन्य लक्षणों वाले यात्रियों की भी पहचान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विदेशों से उत्तर प्रदेश लौटे यात्रियों को कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग को उन लोगों की सूची बनाने के भी निर्देश दिए हैं जो विदेश यात्रा से लौटे हैं। कहा है कि 12 से 14 दिनों तक उनके स्वास्थ्य की निगरानी करें। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उन्हें इलाज उपलब्ध कराया जाए।
अस्पतालों में सभी सुविधाएं जांचने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की जाए। ऑक्सीजन से लेकर आरटीपीसीआर, सीटी स्कैन, एक्स-रे, पैथोलॉजी टेस्ट तक के संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था करें। मास्क, पीपीई किट और ग्लब्स आदि पूरी मात्रा में जुटा लें। उपचार के लिए उपयोग में आने वाली दवाओं का भी प्रबंधन करें।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि चीन में संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतकर आप खुद को कोविड के खतरों से बचा सकते हैं। उन्होंने लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की भी सलाह दी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
24 mins agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
1 hr ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
5 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
6 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
7 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
8 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
11 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
19 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines