'मिशन 2027' की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, यूपी के 75 जिलों में घोषित किए पदाधिकारी, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में पार्टी पदाधिकारी की घोषणा कर दी है। यूपी के 133 जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में जिला अध्यक्ष की कमान रुद्र दमन सिंह को सौंपी है। 

Congress UP Chief Ajay Rai

UP Congress UP Chief Ajay Rai

उत्तर प्रदेश में  2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी नई टीम तैयार की है। कांग्रेस ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने महानगर अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इससे संबंधित पत्र जारी किया है। साथ ही कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु संलग्न प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

रुद्र दमन सिंह को लखनऊ की कमान

कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में जिला अध्यक्ष की कमान रुद्र दमन सिंह को सौंपी है।  कांग्रेस पार्टी ने प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनाए हैं। महानगर के अलावा गंगा पार और यमुना पार के लिए अलग-अलग जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी पार्टी के पुराने नेता फुजैल हाशमी को सौंपी गई है। वहीं, गंगापार के लिए अशफाक अहमद और यमुनापार में अशोक पटेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रयागराज में कांग्रेस पार्टी ने तीन में से दो अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से बनाए हैं और एक अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से बनाया है।

विज्ञापन

दीपक भाटी गौतमबुद्ध नगर अध्यक्ष

कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, हापुड़ में राकेश त्यागी, मेरठ में गौरव भाटी, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान, मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय, सहारनपुर में संदीप राणा, शामली में अखलाक पहलवान, संभल में हाजी मोहम्मद तुर्की, मुरादाबाद में विनोद गुंबेर, अमरोहा में ओमकार कटारिया, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह और आगरा में रामनाथ सिकरवार को पार्टी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि यूपी में जिला व शहर इकाइयां 5 दिसंबर 2024 को भंग कर दी गई थीं। उस समय 100 दिन में नए पदाधिकारियों की घोषणा करने का ऐलान किया गया था।

विज्ञापन

पार्टी के पुराने चेहरों को भी मिली जगह

2027 में होने वाले विधानसभा के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में सामाजिक समीकरण को साधने के साथ-साथ पार्टी के पुराने चेहरों को भी जगह दी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद नए अध्यक्षों का ऐलान हुआ है। दरअसल, पूर्व में प्रियंका गांधी के यूपी प्रभारी रहने के दौरान तमाम नए चेहरों को पार्टी से जोड़ा गया था, जबकि पुराने चेहरे पार्टी से बाहर हो गए थे। वे लोग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अजय राय की ताजपोशी के बाद इन पुराने चेहरों को फिर सक्रिय करने की कोशिश शुरू की गई थी।

यहां देखें लिस्ट पूरी लिस्ट

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और सुल्तानपुर में दो- दो जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुल्तानपुर (डीसीसी) से अभिषेक सिंह राणा जबकि सुल्तानपुर (सीसीसी) से शकील अंसारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रायबरेली (डीसीसी) में पंकज तिवारी और रायबरेली (सीसीसी) के लिे धीरज श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ