Cold Wave in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बढ़ते कोहरे, ठंड और शीतलहरों (Cold Wave) को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को लखनऊ के जिलाधिकारी (Lucknow DM) की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक आज यानी 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सभी स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ही संचालित होंगे।
जिले के सभी स्कूलों के लिए आदेश
जिलाधिकारी ने नोटिस में कहा है कि अत्यधिक शीतलहर के कारण स्कूल पहुंचने में कठिनाई को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। स्कूलों के समय को 21 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है। जिले में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी प्रकार से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।
जिले की वेबसाइट पर देखें नोटिस
साथ ही उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है। आदेश की सत्यता की जांच स्कूल प्रबंधन, अभिभावक और विद्यार्थी जिले की वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे के साथ ठंड बढ़ गई है।
पंजाब में भी बदल चुका है स्कूलों का समय
हाल ही में पंजाब में सीएम भगवंत मान ने घोषणा की कि राज्य के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। यहां भी 21 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक सुबह 10 बजे से खुलेंगे। सभी छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम ने इस निर्णय की घोषणा की। लखनऊ में भी भीषण शीतलहर हैं। पंजाब, चंडीगढ़ में भी सड़कों पर कोहरा छाया है और दृश्यता कम है।
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
14 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
15 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
21 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines