हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Cold Wave in UP: लखनऊ के बाद गाजियाबाद और अयोध्या में भी स्कूलों का समय बदला

विज्ञापन

Cold Wave in UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के बाद अयोध्या (Ayodhya) और गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में भी स्कूलों का समय (School Timings Change) बदल दिया गया है। बता दें कि प्रदेश में पिछले तीन दिनों में सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है। आईएमडी ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही भविष्यवाणी की थी कि स्थिति पांच दिनों तक यही स्थिति रह सकती है।

और पढ़िए –  प्रदेश में शीतलहरों का दौर शुरू, लखनऊ DM ने स्कूलों का समय बदलें, देखें आदेश

सुबह 9 बजे से खुलेंगे स्कूल

अब गाजियाबाद में शिक्षा विभाग ने कोहरे और तापमान में भारी गिरावट के कारण स्कूलों के खुलने के समय को बदल दिया है। अधिकारियों ने बताया कि अगले आदेश तक स्कूल अब सुबह 9 बजे खुलेंगे। निर्देशों के अनुसार सभी स्कूलों में अगले आदेश तक यही स्थिति रहेगी। यह आदेश सभी सीबीएसई, आईसीएसई, सरकारी और अन्य निजी स्कूलों पर लागू होगा।

और पढ़िए – मध्य प्रदेश में सता रही सर्दी, कई जिलों में तापमान लुढ़का, ठंड बढ़ी

अभी और खराब होगा मौसम

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि मौजूदा समय में कोहरे की स्थिति और तापमान में गिरावट के मद्देनजर निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से घना कोहरा छाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भी आशंका जाहिर की गई थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अयोध्या के जिलाधिकारी ने भी घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें