हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हीराबा के निधन पर CM योगी ने जताया दुख, लिखा- एक पुत्र के लिए मां उसकी पूरी दुनिया होती है

विज्ञापन

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां हीराबा (Heeraben) का शुक्रवार सुबह गुजरात के गांधीनगर में निधन हो गया। गांधीनगर के सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां हीराबा को मुखाग्नि दी। जबकि छोटे भाई पंकज मोदी के घर से लेकर श्मशान घाट तक की अंतिम यात्रा में पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल साथ रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

हीराबा के निधन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। यूपी सीएम कार्यालय की ओर से  आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी के निधन पर #UPCM @myogiadityanath ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

इसके अलावा सीएम योगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंटल पर लिखा, ‘एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!’

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने किया ट्वीट

सीएम योगी के अलावा उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मा. प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोक की इस घड़ी में मा. प्रधानमंत्री जी, परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया अंतिम प्रणाम

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी लिखा, ‘एक युगपुरुष,अनन्य देशभक्त को जन्म देकर भारत माता की सेवा में जीवन समर्पित करने की प्रेरणा देने वाली प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पूज्य माँ #हीराबेन जी के निधन से मन व्यथित है। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान दें। हे मां यह राष्ट्र आपका ऋणी रहेगा।’

अपने दूसरी ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः। न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः।। भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी, युगपुरुष, अनन्य राष्ट्र भक्त को गढ़ने, पोषित करने वाली मा० प्रधानमंत्री श्री @narendramodi  जी की पूज्य माँ हीराबेन जी के चरणों में अंतिम प्रणाम करता हूँ।

सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने आज सुबह करीब 3.30 बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। हीराबेन की उम्र 100 साल से अधिक थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें