UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश वासियों समेत भोजपुरी समाज के लोगों को छठ पूजा (Chhath Puja 2022) के मौके पर बधाई संदेश दिया है। एएनआई पर जारी हुए वीडियो में सीएम योगी ने भोजपुरी में लोगों को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि शनिवार सुबह सीएम योदी ने आवास पर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक की थी।
जारी किया शुभकामना संदेश का वीडियो
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम योगी ने छठ पूजा के मौके पर एक वीडियो संदेश जारी कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोक आस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर मेरी तरफ से सभी माता-बहनों और भोजपुरी समाज के लोगों को बहुत-बहुत मंगलकामना। छठी मईया की कृपा से मेरे प्रदेश में सभी के जीवन में सुख और खुशहाली बनी रहे, यही प्रार्थना है। खास बात यह रही कि सीएम योगी ने बधाई संदेश भोजपुरी भाषा में दिया है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1586332158574358531
सरकारी आवास पर सीएम ने ली थी बैठक
बता दें कि शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने सरकारी आवास पर बैठक की। सीएम ने प्रदेश भर में छठ पर्व को लेकर बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही जिलों के अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। उनकी तैयारियों की समीक्षा भी की। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि मौजूद रहे थे।
नोएडा में भी छठ को लेकर विशेष तैयारियां
इतना ही नहीं प्रदेश के प्रत्येक जिले में छठ पर्व को लेकर तैयारियां की गई हैं। नोएडा के प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि इस वर्ष समारोह में 2 लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। समिति पिछले 15 वर्षों से नोएडा के सेक्टर-25 में छठ समारोह आयोजित कर रही है। यह 30 और 31 अक्टूबर को नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21 के रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
5 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
6 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines