उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक तांत्रिक को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। बता दें, यह मामला मऊ थाना क्षेत्र के चकवा गांव का है, जहां आरोपी तंत्र-मंत्र का काम करता था। वह पीड़िता को 2 फरवरी 2020 को झाड़फूंक के बहाने घर से ले गया। इसके बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने मऊ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर तेज प्रताप सिंह के अनुसार, कोर्ट ने बचाव और प्रॉसिक्यूटर की बातें सुनने के बाद फैसला सुनाया। सभी सबूतों के आधार पर तांत्रिक को दोषी पाया गया और सजा सुनाई गई।
धारा 376 के तहत मामला दर्ज
02.02.2020 को थाना मऊ पर सूचना दी गई कि अभियुक्त पतवा रैदास पुत्र बुधई निवासी चकवा थाना मऊ जनपद चित्रकूट द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को झाड़-फूंक के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म करने की सूचना पर थाना मऊ में धारा 376 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला रजिस्टर्ड किया गया। जिसकी जांच सुभाष चन्द्र चौरसिया द्वारा की गई।
ये भी पढ़ें- मेरी बीवी भांजे संग भागी…SSP ऑफिस में पति का छलका दर्द, 3 बच्चे छोड़े
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
2 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
4 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
4 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
6 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
7 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
7 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
9 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
9 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
20 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines