UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चंदौली (Chandauli) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के रविनगर मुहल्ले में शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलेंडर फट (Oxygen Cylinder Blast) गया। भीषण विस्फोट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि धमाके इतना तेज था कि शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है।
धमाके के बाद इलाके में मची अफरातफरी
जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब एक निजी अस्पताल के पास खड़ी पिकअप वैन से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारे जा रहे थे। बताया गया है कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि शव के चीथड़े उड़ गए। मौके पर आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए। धमाके की आवाज के बाद इलाके में अफरा-तफरी के साथ हड़कंप मच गया।
भारी संख्या में फोर्स और अधिकारी पहुंचे
सूचना मिलते ही चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल, सीओ मुगलसराय अनिरुद्ध सिंह और एसडीएम मुगलसराय अविनाश कुमार काफी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए इलाकों से लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
हादसे में मरने वालों की हुई पहचान
जिला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान मुगलसराय के कुदकला निवासी चंद्रभान (35) और मुगलसराय के न्यू महल निवासी राजन (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करते थे। राजन दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था, जबकि चंद्रभान पिकअप वैन का चालक था।
संबंधित खबरें
पीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
51 mins agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 hr agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 hr agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
3 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
12 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
16 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
17 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
17 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
17 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines