उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने शनिवार को विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाले जाने पर सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूजा पाल को पार्टी से निकाले जाने पर समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ गया है। उन्होंने PDA का मतलब दिखावा बताया है। उन्होंने कहा कि PDA का असली ममलब पीड़ित दुखी और अपमानित करने वाली पार्टी है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री नोएडा के सेक्टर-43 स्थित शक्ति भवन पहुंचे थे।
सपा, बसपा और कांग्रेस को अपनी चिंता
मत्सय विभाग मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2047 में कौन रहेगा और कौन नहीं रहेगा। इस पर मोदी और योगी ने कभी कुछ नहीं कहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस को अपनी चिंता है उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने दलित और पिछड़ा वर्ग को एक करने का काम किया है। 2019 में सपा और बसपा को साथ लेकर आए। क्या हुआ हम मोदी के साथ चले गए। नतीजा आपके सामने आ गया। हम दलित और पिछड़ा वर्ग के लिए मोदी की आवाज हैं। अभी विपक्ष में मौजूद दल जनता को गुमराह किए जा रहे हैं। इन दलों ने 70 सालों से लोगों को शिक्षा से वंचित रखा हुआ है।
ये भी पढ़ें: ‘हर साल 5 छात्रों को UK में पढ़ाई करने का मिलेगा मौका’, सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर की बड़ी घोषणा
अटल बिहारी वाजपेयी प्रेरणा के स्रोत
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि महापुरुष ने हमें राह दिखाई। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के विजन डॉक्यूमेंट 2047 के विरोध पर कहा कि यह सोच पर निर्भर करता है। सोच राम मंदिर बनाने की थी, सोच धारा 370 हटाने की थी, महिलाओं को आरक्षण देने की थी, सोच उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की है। लेकिन विपक्ष की सोच अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने, माफिया पैदा करने की है।
ये भी पढ़ें: सपा विधायक पूजा पाल के निष्कासन ने बढ़ाया प्रदेश का सियासी पारा, BJP ने उठाए सवाल
20 अगस्त को दिल्ली में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन
उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इस अधिवेशन में देशभर से पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। यूपी में निषाद जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए आवाज उठाई जाएगी। पार्टी की समीक्षा भी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: ‘हम अपनी मर्जी से घूमने आए हैं’, नैनीताल में किडनैप हुए जिला पंचायत सदस्यों का वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines