Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की गूंज हर तरफ सुनने को मिल रही है। लोकसभा चुनाव के बाद महज 5 महीने में बीजेपी ने बाजी पलट कर रख दी। इस जीत ने विपक्षी दलों के भी कान खड़े कर दिए। हालांकि यूपी के नतीजे इंडिया गठबंधन से ज्यादा मायावती के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। इन नतीजों ने बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के अस्तित्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आलम यह है कि सूबे की एक उभरती हुई पार्टी ने बसपा को एक पायदान पीछे ढकेल दिया है।
आसपा का शानदार प्रदर्शन
हम बात कर रहे हैं चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की। यूपी की 9 सीटों पर आसपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मायावती की बसपा से ज्यादा वोट चंद्रशेखर की आसपा को मिले हैं। खासकर यूपी की मीरापुरा और कुंदरकी सीट पर आसपा ने बसपा से बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है।
यह भी पढ़ें- कुंदरकी में BJP की जीत SP को भी कर रही हैरान, जानें कैसे रामवीर सिंह ने मुस्लिम बहुल सीट पर दर्ज की जीत?
बसपा के वोटबैंक में सेंधमारी
दरअसल मायावती पश्चिमी यूपी से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में जाटव वोट बैंक हमेशा उनके साथ रहता था। उपचुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव खेलकर मायावती ने मुस्लिम वोट बैंक को भी साधना चाहा। हालांकि उनका प्लान फ्लॉप साबित हुआ। 2022 के विधानसभा चुनाव में सूबे की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी रही बसपा अब पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। आसपा ने बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी करते हुए टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है।
तेजी से घटा बसपा का वोट शेयर
बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा को 22.23 प्रतिशत वोट मिले थे, वहीं 2022 में बसपा का वोट शेयर घटकर 12.88 फीसदी हो गया। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में नगीना से जीत हासिल करके चंद्रशेखर आजाद ने सभी को हैरान कर दिया। इस जीत ने साफ कर दिया कि दलितों के बीच आसपा ने अपनी पैछ बना ली है। अगर यही स्थिति रही तो 2027 के विधानसभा चुनाव में आसपा बसपा के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
यह भी पढ़ें- संभल में पथराव के बाद जामा मस्जिद का सर्वे पूरा, हालात तनावपूर्ण, PAC की 3 कंपनियां तैनात
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines