(शाहनवाज, बुलंदशहर)
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के कस्बा स्याना निवासी एक व्यापारी ने मरने की इच्छा जताई है। उसने लेटर लिखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छामृत्यु मांगी है। इस शख्स का नाम विनोद कुमार है। उसने कस्बे की तहसील में जगह-जगह पोस्टर चिपकाए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि योगी सरकर के राज में न्याय नहीं मिल पा रहा है।
वह दर-दर की ठोकरें खा रहा है, इसलिए माननीय योगी जी हमें न्याय दो या मुझे और मेरे परिवार को इच्छामृत्यु दे दो। साथ में विनोद ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा है। ऐसे पोस्टर चिपकाने की वजह पूछने पर विनोद ने बताया कि पिछले काफी समय से उसके साथ जो कुछ हो रहा है, उससे मन खिन्न हो गया है। इसलिए अब उसे जीने की चाह नहीं रही, वह मरना चाहता है।
यह भी पढ़ें:बॉक्सर स्वीटी और पति दीपक हुड्डा में क्यों हुई मारपीट? थाने से वीडियो आया सामने
दुकान में आग लगने से 26 लाख का नुकसान
मिली जानकारी के अनुसार, विनोद ने पत्रकारों को बताया कि उसका केटरिंग का बिजनेस है। उसकी टेंट की दुकान है। चाचा रामपाल सिंह के मकान में उसकी दुकान है। पिछले साल 25 दिसंबर की बता है। रात को करीब 11 बजे किसी ने उसकी दुकान में आग लगा दी। ताला तोड़कर आरोपी दुकान में घुसे थे। आगजनी में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। उसका करीब 26 लाख का नुकसान हुआ। चाचा का काफी सामान भी जल गया, जिसमें खाद, बीज और अनाज आदि शामिल हैं।
चाचा के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा। उसने पुलिस को शिकायत देकर आग लगाने वाले की तलाश करने की गुहार लगाई और कुछ लोगों पर शक जताया, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत गंभीरता से नहीं ली। केस में कोई कार्रवाई नहीं की। वह कई बार थाने आया, लेकिन हर बार उसे आश्वासन देकर टरका दिया गया, लेकिन अब वह ठोकरें खाकर थक गया है।
यह भी पढ़ें:सौरभ, मुस्कान, साहिल…कमरे के अंदर का वीडियो आया सामने! बेड पर लेटा था, कर दिया वार
CO दिलीप सिंह विनोद के पोस्टरों का पता लगते ही मौके पर पहुंचे और विनोद को आश्वासन दिया कि पुलिस जांच कर रही है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। वहीं विनोद के पोस्टर देखकर तहसील प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। SDM गजेंद्र सिंह खुद विनोद से मिले और उसे समझाने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस से बात करके मामला सुलझाने के निर्देश भी दिए।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
7 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
15 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
18 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
18 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
18 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines