बुलंदशहर, शाहनवाज चौधरी: यूपी के बुलंदशहर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। शहर के एक प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के जगह पर मजदूरी करनी पड़ रही है। स्कूल प्रशासन बच्चों से गेहूं के बोरे उठवा रहे हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 40 किलो के छात्र 50 किलो का गेहूं का बोरा ढो रहे हैं। इतना ही नहीं जब एक बच्चो से बोरा नहीं उठ पा रहा था तो दो-दो बच्चों को भारी भरकम गेहूं का बोरा उठाकर एमडीएम के गोदाम तक ले जाने को कहा गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए इस मामले के बारे में जानते हैं।
मामले की होगी जांच
बुलंदशहर के अनूपशहर तहसील क्षेत्र के गांव रोरा स्थित परिषदीय विद्यालय में एमडीएम के लिए गेहूं के बोरो की खेप पहुंची थी। जहां उसकी अनलोडिंग के लिए मजदूरों को बुलाया जाना चाहिए था, वहीं स्कूल स्टाफ ने गेहूं के भारी भरकम बोरों को स्कूल के छात्रों से ही उठवाया और एमडीएम (Mid Day Meal) के गोदाम तक पहुंचाने को कहा। बता दें कि गेहूं के एक बोरे का वजन 50 किलो बताया गया है जबकि बोरे को ढोने वाले छात्र का वजन 40 किलो से अधिक नहीं था।
इतना ही नहीं ढुलाई के समय हालात ऐसे हो गए जब एक छात्रा से बोरे नहीं उठ रहे थे तो बोर को उठाने के लिए दो-दो छात्रों को मेहनत करनी पड़ी। गांव के ही किसी शख्स ने इसका एक वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया।
शिक्षकों पर कार्रवाई
जानकारी मिली है कि इस घटना में शामिल शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर दीपक कुमार ने बताया कि यह वीडियो आज का ही है। वीडियो में जो छात्र गेहूं ढो रहे हैं वह गेहूं मिड डे मील के लिए लाया गया था। छात्रों से गेहूं ढुलाई का कार्य नहीं करवाया जा सकता, ये गलत है। इसलिए स्कूल के स्टाफ के खिलाफ डिसीप्लिनरी एंक्शन लिया जाएगा और जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि हर महीने छात्रों के हिसाब से मिड डे मील के लिए राशन आता है। वायरल वीडियो में गेहूं के जो बोरे छात्र ढोते हुए दिख रहे हैं वह गेहूं मिड डे मील के लिए मंगाया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी के मुताबिक गेहूं के बोर का वजन 50 किलो तक होता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है हर महीने गेहूं के भारी भरकम बोरों को छात्रों से ही उठवाए जाते होंगे।
यह भी पढ़ें – संभल हिंसा में 7 और गिरफ्तार, पिस्टल की मैगजीन लूटने वाला उपद्रवी भी दबोचा
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 mins agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
8 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines