महिला डांसरों के ठुमकों पर नोटों की बारिश, UP के बुलंदशहर से सामने आया वीडियो

स्टेज पर ठुमके लगाती महिला डांसरों पर नोट उड़ाने का वीडियो सामने आया है। एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में इन डांसरों को बुलाया गया था और उन पर खूब नोट भी उड़ाए गए। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Bulandshahr Dancers Dance Video

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला डांसरों के अश्लील डांस पर नोटों की बारिश होती दिख रही है। बुलंदशहर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है, क्योंकि कार्यक्रम में 10 से ज्यादा महिला डांसर्स बुलाई गईं और उन सभी से स्टेज पर डांस कराया गया। इस दौरान उन पर जमकर नोट उड़ाए गए। बुलंदशहर पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे महिला डांसरों को बुलाकर अश्लीलता परोसी गई और उन पर नोट उड़ाए गए। यह कार्यक्रम देररात चलता रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड में बुलंदशहर महोत्सव चल रहा है, जिसमें यह डांस प्रोग्राम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर के मॉल में भिड़ गई थीं लड़कियां

बता दें कि बीती शाम बुलंदशहर के यमुनापुरम स्थित MMR मॉल का वीडियो भी वायरल हुआ था। शुक्रवार शाम को सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का शो देखने लड़कियां आई थीं। शो खत्म होने के बाद लड़कियों के 2 गुट आपस में भिड़ गए थे। टकराव के दौरान लड़कियों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और मारपीट की। लड़कियों ने आपस में मारपीट करने के अलावा घटनाक्रम का वीडियो शूट करने वालों को धमकियां भी दीं। मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह लड़कियों को बीच-बचाव करके अलग किया। इस बीच हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मॉल में हंगामा होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन आपस में भिड़ने वाली लड़कियों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। आस-पास लोगों से पूछताछ की तो टकराव का कारण पता नहीं चला। लड़कियों ने भी ज्यादा जानकारी नहीं दी, बल्कि पुलिस के आने के बाद वे बचती नजर आईं और मौका मिलते ही निकल गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ