UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने चोरी के एक मामले की ऐसा खुलासा किया है कि अब आयकर विभाग की टीम को बुलाना पड़ा है। घटना पूरे इलाके में चर्चाओं का विशय बन गई है। वहीं पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
30 लाख रुपये की हुई थी चोरी
घटना बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद इलाके की है। जिला पुलिस ने बताया कि 29 नवंबर को एक व्यापारी की कार से 30 लाख रुपये की नगदी चोरी हो गई। अब पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उनके पास से 1.12 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है। पुलिस ने अब आरोपियों के साथ-साथ चोरी का मुकदमा दर्ज कराने वाले शख्स से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
कार से गाजियाबाद जा रहा था व्यापारी
पुलिस ने बताया कि इतनी बड़ी रकम के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। आयकर विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई है। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यापारी एवी सूर्या सुब्बाराव 29 नवंबर को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अपने घर जाते समय बुलंदशहर में सड़क किनारे एक ढाबे पर रुके थे।
ड्राइवर की भूमिका आई सामने
ढाबे पर नाश्ता करने के दौरान वह नकदी से भरी बैग और कुछ अन्य दस्तावेज कार में ही छोड़ गए थे। कार में उनका ड्राइवर रणजीत सिंह मौजूद था। लेकिन जब वह नाश्ता करके अपनी कार में लौटे तो कैश से भरा बैग और दस्तावेज गायब थे। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 (चोरी) के तहत मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 30 लाख रुपये चोरी की बात कही थी।
पुलिस को मिले एक करोड़ से ज्यादा रुपये
पुलिस ने मामले का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी के साथ एक पुलिस टीम का गठन किया था। अब पुलिस ने मामले में आरोप में ड्राइवर रंजीत सिंह, उसके भाई नेमपाल निवासी जहांगीराबाद और उनके चार साथियों को गिरफ्तार किया। बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी की गई नकदी और दस्तावेजों को बरामद करने के लिए आरोपियों के ठिकाने की जांच की, तो हमें 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी मिली है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
10 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
15 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines