Bulandshahr News: न्याय का 'मंदिर' भी सुरक्षित नहीं, कोर्ट से टोटियां चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में चोरी की एक घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। दरअसल, देर रात जिला न्यायालय की नई बिल्डिंग में चोरों ने 5 वॉशरूम्स को निशाना बनाया और टोटियां चुरा लीं। सुबह जैसे ही लोगों ने वॉशरूम का दरवाजा खोला, टोटियां गायब थीं।

Bulandshahr News

(शाहनवाज़ चौधरी, बुलंदशहर)

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के कोतवाली सिटी क्षेत्र में जिला न्यायालय की नई बिल्डिंग का निर्माण हुआ है। हाल ही में हाईकोर्ट के जज ने जिला कोर्ट की नई इमारत का फीता काटकर शुभारंभ किया था। इमारत में नया इंफ्रास्ट्रक्चर लगा है। पांच मंजिला इमारत के हर एक तल पर शानदार वॉशरूम बनाए गए हैं। इन्हीं वॉशरूम को चोरों ने रात के अंधेरे में निशाना बनाया। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, हर एक वॉशरूम से दो-दो कीमती टोटियों को चोरी कर चोर फरार हो गए। 5 वॉशरूम से कुल 10 कीमती टोटियां चोरी हुई हैं।

विज्ञापन

जिला कोर्ट से टोंटी चोरी

केंद्रीय नजारत अपर जिला एवं सत्र न्यायालय राजकुमार सिंह ने बताया कि सफाईकर्मियों की सूचना पर नवनिर्मित बिल्डिंग के सभी शौचालय से टोंटी चोरी हो गई है। देखने पर पता चला कि फर्स्ट फ्लोर पर स्टाफ वॉशरूम की 2 टोंटियां, सेकेंड फ्लोर पर पब्लिक टॉयलेट की 2 टोंटियां, थर्ड फ्लोर पर दिव्यांग वॉशरूम (Disabled Toilet) की 2 टोंटियां, फोर्थ फ्लोर पर स्टाफ टॉयलेट की 2 टोंटियां और फिफ्थ फ्लोर पर भी दिव्यांग वॉशरूम की 2 टोंटियां चोरों ने चुराई हैं।

विज्ञापन

दिव्यांग वॉशरूम की टोटी भी चोरी

चोरों ने स्टाफ वॉशरूम और पब्लिक वॉशरूम के साथ-साथ दिव्यांगों के लिए बनाए गए वॉशरूम की टोटियां भी चोरी कर लीं। दिव्यांग वॉशरूम से दो टोटियों को चोरी किया गया है। हालांकि, पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ