शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक शर्मनाक वारदात की खबर सामने आई है। यहां कक्षा 7वीं की एक छात्रा का अपहरण के बाद गैंगरेप किया गया। यह वारदात होली के दिन उस समय हुई जब छात्रा होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहा रही थी। इस दौरान एक दरिंदा ट्यूबवेल के पास से छात्रा को जबरन उठा ले गया। यह घटना आहार थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहाने गई थी पीड़िता
पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार, 14 मार्च को उनकी 16 वर्षीय बेटी दोपहर करीब डेढ़ बजे होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहाने गई थी। वह स्नान कर ही रही थी, इसी दौरान गांव का धर्मेंद्र नाम का युवक ट्यूबवेल पर आया और गलत नियत से उनकी बेटी को दबोच लिया। इतना ही नहीं धर्मेंद्र ने छात्रा को जबरन गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान बढ़पुरा गांव के अजय, हरेंद्र और नितिन भी गन्ने के खेत में पहुंच गए। इनमें से एक युवक ने उनकी बेटी के साथ धर्मेंद्र द्वारा की जा रही जोर- जबरदस्ती की वीडियो बना ली। इसी वीडियो से आरोपियों ने उनकी बेटी को ब्लैकमेल किया और किडनैप कर कार में डालकर बुलंदशहर की यमुनापुरम कॉलोनी स्थित मकान नम्बर-बी88 में ले गए। मकान में उनकी बेटी को बंधक बनाकर दरिंदों ने बारी बारी से गैंगरेप किया।
मकान में छात्रा को बंद कर फरार हुए दरिंदे
16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद तीनों दरिंदे मकान में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने इसी मकान से छात्रा को बरामद किया है। जिस समय पुलिस ने छात्रा को कमरे से बरामद किया, वह फुट फूटकर रोने लगी। पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।
दो दरिंदे गिरफ्तार, दो अभी भी फरार
वहीं, इस मामले में अनूपशहर के डीएसपी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी 4 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 4 में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। छात्र का मेडिकल कराकर बयान भी दर्ज किए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
‘आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले’
नाबालिग छात्र के पिता ने बताया कि वहशी दरिंदों ने उनकी बेटी के साथ गलत काम करके उनको कहीं का नहीं छोड़ा। उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। उनकी बेटी पढ़ लिखकर डॉक्टर बनना चाहती थी। दरिंदों ने उसके सारे सपने कुचल दिए। वह दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर रहेंगे।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines