बेमेल प्यार का खतरनाक अंजाम, 3 बच्चों की मां ने तोड़ा 'मनीष' का 'सपना'

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के संग फांसी के फंदे पर झूल गई। सुबह जैसे ही राहगीरों ने युवक-युवती का शव पेड़ पर लटका देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल से सबूत जुटाने के बाद प्रेमी युगल के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक प्रेमी जोड़े की पहचान मनीष और सपना के रूप में की गई है।

Uttar Pradesh bulandshahr

(शाहनवाज़ चौधरी, बुलंदशहर)

विज्ञापन

थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव बीघेपुर में शमीम के बाग में युवक और युवती का शव लटका हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती और युवक ने दुपट्टा से फांसी लगाई हुई थी। आम के बाग में प्रेमी युगल का शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों का जमघट लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक और युवती की पहचान मनीष पुत्र सोहन लाल (25) निवासी हसनपूर लड्डुकी थाना ककोड़ और सपना पत्नी बच्चू (26) निवासी नटो का नगला थाना ककोड़ के रूप में कर ली गई है। बताया गया कि सपना और मनीष का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सपना का पति बच्चू सिंह इस अवैध रिलेशनशिप का विरोध करता था, बावजूद इसके सपना और मनीष का मिलना-जुलना लगा रहता था।

विज्ञापन

मनीष की जेब से मिला सुसाइड नोट

मृतक मनीष की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मनीष ने लिखा कि सपना का पति बच्चू उसे सपना से मिलने नहीं देता है। वह सपना को घर से बाहर नहीं निकलने देता। इसलिए वह सपना के साथ सुसाइड कर रहा है। पुलिस इस सुसाइड नोट की भी जांच करवा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।

विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमिका 3 बच्चों की मां

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सपना के तीन बच्चे हैं, जो शादी के बाद भी प्रेमी मनीष के संबंध में थी। सपना और बच्चू की अरेंज मैरिज हुई थी। सपना शादी से खुश नहीं थी और वह प्रेमी मनीष के संग नया परिवार बसाने की प्लानिंग कर रही थी।

कई बिंदुओं पर जांच जारी: DSP

सिकंदराबाद की डीएसपी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मनीष की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में मनीष ने जो आरोप लगाए हैं, उसके आधार पर ही इंक्वारी को सेटअप किया गया है। फॉरेंसिक जांच के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक की जांच में यह सामने आया है शादीशुदा कि  सपना और मनीष के बीच प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ