(शाहनवाज चौधरी)
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में निकाह से 4 दिन पहले कार सवारों ने दुल्हन का अपहरण कर लिया। युवती के पिता ने गांव के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर कोतवाली देहात में अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं अपहरण की घटना से क्षेत्र और पुलिस में हड़कम्प मच गया है।
24 अप्रैल को है निकाह
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सुजापुर धमेड़ा, निवासी अनवर की बेटी शहाना का 24 अप्रैल को निकाह तय हुआ था। बारात हापुड़ से आनी थी। 17 अप्रैल की शाम शहाना शादी के सामान की खरीददारी के लिए बाजार गई थी। देर रात तक शहाना जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों में हलचल पैदा हुई। आसपास संभावित स्थानों पर शहाना की खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
देर रात को गांव के कुछ लोगों ने शहाना के बारे में उसके पिता को जानकारी दी और बताया गांव का आदिल पुत्र इकबाल अपने अन्य दो साथियों के साथ शहाना को जबरन कार में डालकर ले गया। जैसे ही आरोपी का पता चला युवती के परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। आदिल घर से फरार था। उन्होंने आदिल के परिजनों से उसकी जानकारी मांगी।
आरोपी आदिल के पिता ने पीड़ित पिता को आश्वासन दिया जैसे ही आदिल की जानकारी मिलेगी सूचना दी जाएगी, लेकिन अब तक न आदिल का पता है और न शहाना का कहीं कोई सुराग हाथ लग पाया है। फिलहाल, बुलंदशहर कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण की धारा में आरोपी आदिल और अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-‘दामाद’ से सास की शादी में फंसा नया पेंच, पुलिस भी नहीं कर पाएगी कुछ
FIR दर्ज, गिरफ्तारी जल्द-ASP
एएसपी ऋजुल ने बताया कि युवती की बरामदगी का प्रयास लगातार जारी है, आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
शहाना के अपहरण से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन बेसुध हैं और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। जहां घर में हल्दी, मेहंदी और निकाह की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब हर कोई शहाना की खोजबीन कर रहा है।
ये भी पढ़ें- मेरी बीवी भांजे संग भागी…SSP ऑफिस में पति का छलका दर्द, 3 बच्चे छोड़े
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
5 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
13 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines