UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun) जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स और उसकी आठ माह की गर्भवती पत्नी (Pregnant Wife) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या का कारण जमीन का एक टुकड़ा है।
घर में घुसकर किया हमला
घटना बदायूं के लहडोरा गांव की है। वारदात के पीछे संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवीर सिंह (35) और उनकी पत्नी खुशबू (33) के शव उनके घर के अंदर चारपाई पर पड़े मिले। जांच में सामने आया है कि सोमवीर के भाई उदयवीर पर भी आरोपियों ने कथित तौर पर हमला किया था। हालांकि उसकी जान बच गई और होश आने पर उसने पुलिस को सूचना दी।
सिर पर मारी लोहे की रॉड
उदयवीर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके भाई और भाभी को उनके चाचा अमर सिंह, उनके बेटे सत्येंद्र और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने 15 बीघा खेत के विवाद में मार डाला। उन्होंने कहा कि वे रात में करीब 3 बजे उनके घर में घुस आए और सिर पर लोहे की छड़ों से वार कर उनकी हत्या कर दी।
दो साल पहले हुई शादी, बच्चा होने वाला था
पुलिस के मुताबिक दो साल पहले बिहार की रहने वाली खुशबू से सोमवीर ने शादी की थी। खुशबू आठ माह की गर्भवती थी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर दातागंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हौ। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश
बदायूं कि एसपी (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने मीडिया को बताया कि अमर सिंह और सत्येंद्र को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उदयवीर के बयान की पुष्टि कर रही है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं और जांच जारी है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
17 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
18 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
20 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
21 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines