कानपुर में सपा MLA इरफान सोलंकी गिरफ्तार, भाई के साथ कमिश्नर ऑफिस में किया सरेंडर
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के फरार विधायक इरफान सोलंकी (SP MLA Irfan Solanki) को उनके भाई के साथ गिरफ्तार किया गया है। इरफान के खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी हुआ था। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1598565053858398209
बता दें कि शुक्रवार को सपा विधायक इरफान सोलंकी अपने भाई रिजवान और सपा के एक अन्य विधायक के साथ पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कानपुर पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि कानपुर पुलिस ने 11 नवंबर को फर्जी आधार कार्ड पर नई दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान वांछित थे। अधिकारियों ने बताया कि जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में 365 वर्ग गज के प्लॉट पर कब्जा करने के लिए कथित तौर पर एक महिला के घर में आग लगाने का आरोप है। कानपुर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज किया गया था।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1598572193264586752
अभी हाल ही में कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी की ओर से बताया गया था कि विधायक इरफान सोलंकी को फर्जी आधार कार्ड दिलाने में मदद करने के आरोप में एक वरिष्ठ महिला सपा नेता नूरी शौकत और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इशरत अली और अम्मार इलाही नाम के दो और लोगों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया था कि गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक जाली पहचान पत्र का इस्तेमाल कर दिल्ली से मुंबई पहुंच गए हैं। वहां मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीर सामने आई है। अधिकारी ने कहा कि आधार कार्ड में उसकी तस्वीर थी, लेकिन उसका नाम अशरफ अली लिखा हुआ था।

ताजा मुकदमा ग्वालटोली थाने में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया था कि पुलिस ने आधार बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर और अन्य गैजेट्स को जब्त कर लिया है। विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें कई शहरों में छापेमारी कर रही थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने पाया कि सोलंकी नई दिल्ली से मुंबई गए थे।
जेसीपी ने कहा कि पुलिस ने दिल्ली और मुंबई में हवाई अड्डों के टर्मिनलों के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए, जिसमें सोलंकी के प्रवेश और उड़ान के बाद बाहर निकलने की पुष्टि हुई। फुटेज में कथित तौर पर यह भी दिखाया गया है कि कुछ लोग विधायक को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट आए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: