UP Board 10th 12th Exam 2024 Date Sheet Released: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने आज (7 दिसंबर) को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दी है। डेट शीट के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी। जो भी छाक्ष इस साल 10वीं, 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे नीचे परीक्षा शेड्यूल की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
55 लाख छात्र परीक्षा में होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार इस साल 55 लाख से अधिक छात्रों ने यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा (UPMSP UP Board Class 10th and 12th exams) के लिए पंजीकरण कराया है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस साल यूपी बोर्ड पंजीकरण में 3 लाख छात्रों की गिरावट देखी गई है।
परीक्षा की डेटशीट 2024 (UP Board 10th 12th Exam 2024 Date Sheet)
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी और 9 मार्च को समाप्त होंगी। यूपी बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी- सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे। छात्र परीक्षा 2024 की पूरी समय सारणी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के सरकारी स्कूलों में विंटर वैकेशन की तारीख घोषित, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया सर्कुलर
10वीं के 29 लाख छात्र देंगे परीक्षा
यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के अनुसार, यूपी बोर्ड की 2024 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए कुल 55,08,206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें कक्षा 10 में 29,54,034 और कक्षा 12 में 25,49,827 अन्य शामिल हैं।
प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें पहले ही घोषित की जा चुकी हैं, जो दो चरणों में आयोजित होगी। चरण 1- 25 जनवरी 2024 से 1 फरवरी 2024 तक और चरण 2- 2 फरवरी 2024 से 9 फरवरी 2024 तक।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
22 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines