UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) समेत दोनों उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। इनके अलावा पूरे प्रदेश के 700 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में भाजपा सांसद और विधायक भी पहुंचे।
और पढ़िए –रिपोर्ट: रांची की आदिवासी युवतियों में आखिर क्यों बढ़ रहा शादी से पूर्व वर्जिनिटी सर्जरी का प्रचलन?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रखा राजनीतिक प्रस्ताव
इस दौरान पार्टी ने आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की। साथ ही अब तक हुए कार्यों की समीक्षा हुई। भाजपा यूपी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को मीडिया को बताया कि बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।
जी20 की तैयारियों को लेकर सीएम ने बताई रूपरेखा
उनके अलावा बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा कि ‘मोदी हैं तो मुमकिन है’ का नारा आज वैश्विक नारा बन गया है। भारत इस वर्ष G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। उत्तर प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, आगरा, वाराणसी और गौतम बुद्ध नगर में 11 कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। उत्तर प्रदेश में जी20 कार्यक्रमों की मेजबानी से वैश्विक मंच पर राज्य की संस्कृति और खान-पान को बढ़ावा देने का मौका मिल रहा है।
और पढ़िए –Monkey Attack: अलीगढ़ में बंदरों ने युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका! सिर के बल गिरा और… Video
1.61 करोड़ युवाओं को मिल रहा है रोजगार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के बड़े से बड़े निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं। इस निवेश से एक करोड़ 61 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। सीएम ने कहा कि पार्टी अयोध्या में राम मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और प्रयागराज में कुंभ मेले के साथ सांस्कृतिक विरासत के विकास को आगे बढ़ा रही है।
बिना किसी भेदभाव के बांटा राशन, लगवाए टीके
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान केंद्र और राज्य दोनों सरकारों ने मुफ्त टीके और राशन बांटा। किसी जाति और धर्म में बिना भेदभाव किए 15 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा है। योगी ने कहा कि राज्य में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
1 hr agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
5 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
7 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
9 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines