हो गया फैसला, जानें कब होगा यूपी BJP अध्यक्ष का ऐलान? पार्टी हाईकमान ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

UP BJP president election schedule released: उत्तरप्रदेश में भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी ने अपना पूरा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है. अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. पढ़ें लखनऊ से अशोक तिवारी की रिपोर्ट

BJP president
विज्ञापन

UP BJP president election schedule released: उत्तर प्रदेश में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? यह तस्वीर आने वाली 14 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे साफ हो जाएगी, दरअसल उत्तर प्रदेश भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अपना पूरा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है इसी महीने नया प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय पर अपना कार्यभार संभाल लेगा. उत्तर प्रदेश चुनाव अधिकारी बीजेपी डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी किया है. जिस तरह से बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना चुनाव कार्यक्रम जारी किया है और बड़े नेताओं की मौजूदगी में वह प्रक्रिया पूरी होनी है ऐसे में यह माना जा रहा है कि सिर्फ एक ही नामांकन होगा.

यह भी पढ़ें: यूपी में BJP अध्यक्ष पद की रेस में 3 नई एंट्री, 9 दावेदारों के नाम पर चर्चा, किसकी खुलेगी किस्मत?

विज्ञापन

क्या है उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम

प्रदेश चुनाव अधिकारी बीजेपी डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने जो कार्यक्रम जारी किया है उसके मुताबिक 13 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे के बीच प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन होगा इसी दिन दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे के बीच नामांकन पत्र की जांच यानी स्क्रुटनी होगी 13 दिसंबर को ही शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे के बीच नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया होगी यानी अगर एक से ज्यादा नामांकन होते हैं और आम सहमति नहीं बन पाती है तो इस पूरी प्रक्रिया को अपनाना पड़ेगा लेकिन सबसे महत्वपूर्ण दिन यानी 14 दिसंबर दोपहर 1:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा.

कौन-कौन बड़ा नेता होगा शामिल

भारतीय जनता पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े के साथ प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाए गए पीयूष गोयल खास तौर पर मौजूद रहेंगे इसके अलावा प्रदेश सह प्रभारी संजय भाटिया प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया मौजूदा भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल जी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

किसी एक नाम पर बन गई है आम सहमति

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अभी तक किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बन पाई थी लेकिन जिस तरह से बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना चुनाव कार्यक्रम जारी किया है और बड़े नेताओं की मौजूदगी में वह प्रक्रिया पूरी होनी है ऐसे में यह माना जा रहा है कि सिर्फ एक ही नामांकन होगा और दूसरा कोई भी नामांकन नहीं होगा.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ