PM Narendra Modi: उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार भूपेंद्र चौधरी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों की जानकारी पीएम को दी है। नाराज कार्यकर्ताओं और प्रशासन को चुनाव में खराब प्रदर्शन की वजह बताया गया है। सूत्रों के अनुसार भूपेंद्र चौधरी ने बीजेपी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने और प्रशासन के रवैये के खिलाफ कार्यकर्ताओं की नाराजगी को हार का कारण बताया है। वहीं, कई जगहों अधिकारियों पर विपक्ष की मदद करने का भी आरोप है। यह सब समीक्षा रिपोर्ट में सामने आया है। सूत्रों के अनुसार पिछले कई सालों से सरकारी नौकरियों में भर्ती न होने के कारण भी पार्टी को नुकसान हुआ है। वहीं, माना जा रहा है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
पिछड़े समाज से हो सकता है नया अध्यक्ष
इससे पहले मंगलवार को यूपी की राजनीति में नई चर्चा चली थी। केंद्रीय नेतृत्व ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य से फीडबैक लिया था। बाद में केंद्रीय नेतृत्व यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिला था। माना जा रहा है कि बीजेपी का अध्यक्ष बदल सकता है। पिछड़े समाज के नेता को जिम्मेदारी दी जा सकती है। केशव प्रसाद मौर्य के नाम की चर्चाएं चल रही हैं।
वहीं, बीजेपी के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक भी जुलाई के अंत में होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि बैठक में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मनमाफिक सीटें नहीं मिल सकी हैं। जिसके ऊपर बैठक में चर्चा की जाएगी। सरकार और संगठन के समन्वय पर भी बात हो सकती है। बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर रवि किशन ने तोड़ी चुुप्पी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
42 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
4 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
5 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
9 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
11 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines