---विज्ञापन---

बिल गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष मेलिंग फ्रेंच गेट्स पहुंचीं लखनऊ, UP विधानसभा का किया दौरा

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) में बिल गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष मेलिंडा फ्रेंच गेट्स (Melinda French Gates) ने बुधवार उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) का दौरा किया। स्पीकर सतीश महाना ने कराया दौरा इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Speaker Satish Mahana) ने उन्हें विधानसभा से जुड़ी जानकारियों […]

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) में बिल गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष मेलिंडा फ्रेंच गेट्स (Melinda French Gates) ने बुधवार उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) का दौरा किया।

स्पीकर सतीश महाना ने कराया दौरा

इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Speaker Satish Mahana) ने उन्हें विधानसभा से जुड़ी जानकारियों साझा कीं। इसके बाद उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी शिष्टाचार मुलाकात की। सीएम ने बुके देकर उनका और उनकी टीम का स्वागत किया।

---विज्ञापन---

दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से भी की थी मुलाकात

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मेलिंडा फ्रेंच गेट्स (सह-अध्यक्ष, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ट्रस्टी) इस समय अपने भारत दौरा पर हैं। पूर्व में उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश का दौरा किया।

---विज्ञापन---

यूपी के मंत्रियों के साथ हुई बैठक

जानकारी के मुताबिक बुधवार को मेलिंडा फ्रेंच गेट्स लखनऊ पहुंचीं। यहां सबसे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा का दौरा किया। यहां अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें दौरा कराया। इसके बाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचीं। यहां सीएम योगी समेत प्रदेश के कई बड़े मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।

First published on: Dec 07, 2022 03:44 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola