हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई में कूड़े से बरामद, UP से प्रेमी संग भागी थी

शादी होने के बावजूद पुराने प्रेमी संग भागी महिला का शव बरामद हुआ है. प्रेमी ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर हत्या का शक जताया है. पुलिस को शिकायत देकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
शख्स ने पत्नी पर उसकी प्रेमिका की हत्या करने का शक जताया है. (Credit-AI)

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिला का शव मुंबई में कूड़े के ढेर से बरामद हुआ है. मृतका की पहचान गांव सादकपुर निवासी 27 वर्षीय रुखसाना के रूप में हुई है, जो गत 9 जुलाई को 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी मोहम्मद साकिब के साथ भागकर मुंबई गई थी. वह ऑटो चलाने वाले प्रेमी साकिब के साथ शांता क्रूज इलाके में रहती थी, लेकिन शव बांद्रा से बरामद हुआ है. साकिब ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर रुखसाना की हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.

साकिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिजनौर के नहटौर निवासी शहरीन उनकी पत्नी थी, लेकिन वह उन्हें छोड़कर मायके में चली गई थी. कुछ दिन पहले शहरीन अपने पिता सरताज, भाई समीर और मां फरजाना के साथ मुंबई आई. 27 सितंबर 2026 को वह ऑटो लेकर कमाने के लिए निकला और शाम को घर लौटा, लेकिन उसे रुखसाना नहीं मिली. आस-पास तलाशने पर भी उसका सुराग नहीं मिला. सहेलियों, रिश्तेदारों और बिजनौर में पड़ोसियों से पूछा लेकिन वह नहीं मिली.

शांता क्रूज पुलिस ने साकिब की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शहरीन से पूछताछ की, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया. इस बीच रविवार रात को रुखसाना का शव बांद्रा से बरामद हुआ, जिसके बारे में रुखसान के चाचा जफरुद्दीन को बताया गया और शव ले जाने के लिए मुंबई बुलाया गया. वहीं साकिब ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पत्नी शहरीन और उसके मायके वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. साकिब को शक है कि वे उसकी हत्या भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

बिजनौर निवासी साकिब के अनुसार, रुखसाना से उसकी मुलाकात 6 साल पहले हुई थी, लेकिन 4 साल पहले उसके घरवालों को उनके प्रेम प्रसंग का पता चल गया था तो उन्होंने रुखसाना का निकाह मुरादाबाद के थाना कांठ के गांव निवासी युवक से कर दिया गया. साकिब भी निकाह के बाद मुंबई चला गया और वहीं रहते हुए ऑटो चलाने लगा. जुलाई 2026 में वह बिजनौर आया तो यहां रुखसाना से फिर मुलाकात हुई. इसके बाद रुखसाना 3 और साकिब 2 बच्चों को छोड़कर फरार हो गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola