Bijnor News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सड़क हादसे में घायलों की मदद कर रहे थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) पर कुत्ते ने हमला (Dog Attack) कर दिया और उनके हाथ को चबा डाला। बता दें कि ये वही कुत्ता था, जिसके कारण सड़क पर हादसा हुआ था।
हादसे को देख रुके थे थाना प्रभारी
घटना बुधवार की है। बिजनौर के नजीबाबाद थाना प्रभारी राधेश्याम अपने चालक और हमराहों के साथ इलाके में कहीं जा रहे थे। तभी आजाद नगर चौकी क्षेत्र में एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में दो बाइकें टकरा गईं। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। घायलों को देखकर थाना प्रभारी रुक गए। उनके साथ चल रहे हमराह घायलों की मदद करने लगे।
इंस्पेक्टर गाड़ी से उतरे और कुत्ते ने कर दिया हमला
थाना प्रभारी राधेश्याम भी गाड़ी से नीचे उतर आए। नजीबाबाद के सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसी कुत्ते ने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया। उनके हाथ के पंजे को चबा डाला। इंस्पेक्टर के हमराहों और आसपास के लोगों ने कुत्ते से उनकी जान छुड़ाई। इंस्पेक्टर के हाथ को देख सभी के होश उड़ गए।
हालत को देख मेरठ के लिए रैफर किया
उन्हें तत्काल वहां के अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक कुत्ते के हमले से इंस्पेक्टर इतनी बुरी तरह से घायल हुए हैं कि डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ के लिए रैफर किया है। उनके परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए हैं। बता दें कि पूर्व में भी कुत्तों के हमलों की कई घटनाएं और उनसे जुड़े विवाद हो चुके हैं।
किसी की जान ली तो किसी के आए 150 टांके
इसी साल अगस्त में गाजियाबाद की एक कॉलोनी के पार्क में बच्चे पर पिटबुल ने हमला कर दिया था। कुत्ते के हमले में बच्चे के चेहरे पर 150 टांके लगाए गए थे। आगरा में आवारा कुत्तों ने एक बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला था। इससे पहले लखनऊ में पिटबुल ने अपनी बुजुर्ग मालकिन की हत्या कर दी थी। इसके अलावा पिछले कुछ महीनों में न जाने कितने ही मामले सामने आए हैं।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
19 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines