हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP: बरेली में मंदिर परिसर में साधु की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

Murder Of A Sadhu In Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर में एक साधु की ईंट-पत्थरों से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Murder Of A Sadhu In Bareilly

Murder Of A Sadhu In Bareilly(नीरज आनन्द): उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर परिसर में एक बाबा की ईंट पत्थरों से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मृतक बाबा कल ही काली मंदिर में आकर रुका था जहां उसकी खून से लथपथ लाश मिली।

पुलिस कर रही है छानबीन

पुलिस अधिकारियों के द्वारा छानबीन में पता चला कि यह मामला बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र पचौरी गांव के काली मंदिर का है, जहां मंदिर परिसर में बाबा शिवचंद गिरी की अज्ञात लोगों ने ईंट पत्थर और डंडों से पीट कर हत्या कर दी। दरअसल, पचौरी गांव में एक काली मां का मंदिर बना है और उसी मंदिर परिसर में बाबा की लाश मिली थी।

फिलहाल, पुलिस के आला अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मंदिर परिसर में एक बाबा की लाश मिली है। घटनास्थल पर ईंट और डंडे बरामद हुए हैं, जिससे लग रहा है कि सिर पर वार कर हत्या की गई है। वहीं, कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि शराब पीने को लेकर बाबा का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद बाबा मंदिर पर आ गए थे। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पहले नाबालिग को सुनाई फांसी की सजा, अब सुप्रीम कोर्ट ने सुधारी अपनी गलती, 25 साल बाद हुई रिहाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola