UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने शादी के बाद दूसरी बार सुसराल आने पर ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ऐसी सजा दी कि एक माह बाद उसका कंकाल बरामद हुआ है। मामले का खुलासा करते हुए बरेली पुलिस ने आरोपी नवविवाहिता, उसके प्रेमी और दो साथियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
25 नवंबर को लापता हुआ था सोनू
जानकारी के मुताबिक बरेली के जोगी नवादा क्षेत्र निवासी सोनू की इसी साल नवंबर में सम्राट अशोक नगर की रहने वाली चांदनी से शादी हुई थी। चांदनी शादी के बाद दूसरी बार ही अपनी ससुराल आई थी कि 25 नंवबर को उसका पति सोनू लापता हो गया। परिवारवालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। काफी जांच और छानबीन के बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सोनू के शव को बरेली की एक नदी से बरामद किया है।
शादी के बाद ही पति की हत्या की प्लानिंग
बरेली पुलिस ने बताया कि सोनू की पत्नी चांदनी का शादी से पहले अरविंद नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग है। अरविंद उसका रिश्तेदार भी है। बताया गया है कि शादी होने पर ही चांदनी और अरविंद ने सोनू की हत्या का प्लान तैयार कर लिया था। 25 नवंबर को चांदनी ने सोनू से कहा कि वह अपने चचेरे भाई और बहनों को पार्टी देना चाहती है। इस पर चांदनी और सोनू इलाके के सुरेश शर्मा नगर पहुंचे। यहां चांदनी, सोनू, अरविंद ने पार्टी की।
चांदनी को घर भेजा, सोनू को कार में लेकर गए आरोपी
इसके बाद तय योजना के मुताबिक चांदनी अपने घर चली गई। अरविंद ने सोनू को कहीं जाने की बात कहकर रोक लिया। फिर कार लेकर दो आरोपी वहां पहुंचे। सोनू उनके साथ कार में चल दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर कार में सोनू की हत्या कर दी। फिर सोनू के शव को पत्थर से बांधकर एक नदी में फेंक दिया। इधर सोनू के परिवारवालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने पहले चांदनी के प्रेमी और उसके दोस्त को जेल भेजा।
नदी से बरामद किया सोनू का शव
अब बरेली पुलिस ने मामले का पूरी तरह से खुलासा करते हुए चांदनी और कार ड्राइवर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह का कहना है कि सोनू का शव कंकाल की हालत में बरामद हुआ था। जांच के लिए लैब भेजा गया है, क्योंकि अभी तक हत्या का तरीका पता नहीं चला है। सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
7 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines