उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सिरौली की एसडीएम गौसपुर प्रिया सिंह पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक, गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों को नदी के बाहर निकल गया। इसके बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी टिकैतनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया। होली की दिन हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। यह मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के लोड़े मऊ स्थित सरयू नदी किनारे का है।
दो बाइक की भिड़ंत
बता दें कि होली के दिन ही बाराबंकी से एक और घटना सामने आई है। बाराबंकी के भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बहरेला डी निवासी अरविंद, पिता राम मनोरथ अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहरेला के पास दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में अरविंद को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दूसरी बाइक का चालक भी घायल हुआ।
एक युवक को सिर में गंभीर चोट
घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अरविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि अरविंद के सिर में गंभीर चोट लगी है। इसी कारण उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
होली की भव्याचार्य यात्रा से लौट रहा युवक घायल
वहीं, बाराबंकी के फतेहपुर में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भव्याचार्य यात्रा से लौट रहे मदनपुर गांव निवासी कुलदीप कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा कटघरा नहर पुल के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुलदीप सड़क पर गिर गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पीआरबी पुलिस की मदद से घायल कुलदीप को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
10 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
15 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
20 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines