UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले में बुधवार देर शाम को हुए एक हादसे ने दिल्ली के सुल्तानपुरी मामले की याद ताजा कर दी है। यहां बुधवार देर शाम को एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद महिला का शरीर ट्रक में फंस गया। बताया गया है कि इसके बाद ट्रक उसे 3 किमी से ज्यादा दूरी तक घसीट कर ले गया। बाद में महिला की मौत हो गई।
पति की जगह कृषि विवि में क्लर्क थी महिला
एएसपी बांदा लक्ष्मी निवास मिश्रा ने मीडिया को बताया कि महिला की पहचान 32 वर्षीय पुष्पा सिंह के रूप में हुई है। वह कृषि विश्वविद्यालय में क्लर्क के रूप में काम करती थीं। बताया गया है कि वर्ष 2020 में उनके पति रंजीत कुमार की मौत के बाद उन्हें ये नौकरी मिली थी।
सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुष्पा अपनी स्कूटी से सब्जी खरीदकर मवई बुजुर्ग चौराहे पर जा रही थीं। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने विश्वविद्यालय गेट के पास उन्हें कुचल दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनका वाहन ट्रक में फंस गया, लेकिन चालक करीब साढ़े तीन किलोमीटर तक ट्रक को चलाता रहा। इसके कारण ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई, जिसके बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।
स्कूटी और कपड़ों से हुई पहचान
स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान अखिलेश यादव के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था।
लखनऊ की रहने वाली थी महिला, दो बच्चे हुए अनाथ
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रक में आग लगने के कारण महिला का शरीर जला गया था। कपड़े और वाहन से उसकी पहचान की गई थी। पुलिस ने बताया कि पुष्पा मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली थी। उनके दो बच्चे हैं। इस घटना के बाद छात्रों और ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
56 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
9 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
9 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
10 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines