---विज्ञापन---

11 साल की बच्ची को जबड़े में भरकर जंगल की ओर भागा तेंदुआ, फिर एक महिला ने किया हैरान कर देने वाला काम

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलरामपुर (Balrampur) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जंगल गई एक 11 साल की बच्ची को तेंदुआ (Leopard) अपने जबड़े में भरकर जंगल में ले गया। इसके बाद उसे नोंच खाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब वन विभाग […]

---विज्ञापन---

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलरामपुर (Balrampur) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जंगल गई एक 11 साल की बच्ची को तेंदुआ (Leopard) अपने जबड़े में भरकर जंगल में ले गया। इसके बाद उसे नोंच खाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब वन विभाग ने गांव के पास जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हैं।

घर के पास खेत पर गई थी बच्ची

घटना बलरामपुर के रेहरा गांव की है। यहां सोमवार को एक 11 साल की बच्ची घर के पास खेत पर गई थी। तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। गांव वालों ने बताया कि तेंदुआ उसे अपने जबड़े में भरकर झाड़ियों में ले गया। जहां उसे नोंच-नोंचकर खा रहा था। इसी दौरान जंगल में लकड़ियां बीन रही एक महिला की इस पर नजर पड़ गई।

---विज्ञापन---

महिला शोर मचाते हुए तेंदुए की ओर भागी

महिला ने हाथ में दराती (लकड़ी काटने वाला औजार) लेकर शोर मच दिया। तब तेंदुआ जंगल में भाग गया। महिला मौके पर पहुंची तो बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर बच्ची के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। बच्ची की पहचान सदानंद की बेटी सुनीता (11) के रूप में हुई है। वह उनकी तीसरे नंबर की बेटी थी।

---विज्ञापन---

घटना के बाद जिलाधिकारी का आया बयान

घटना के बाद बलरामपुर के जिलाधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कुछ बच्चों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू। हम कड़ी निगरानी कर रहे हैं। वहीं मुख्य वन संरक्षक एपी सिंहा और प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सेम्मारन ने बताया कि गांव में जाकर पूरे मामले की जानकारी ली गई है। गांव के पास जंगल में पिंजरे लगाए गए हैं।

First published on: Dec 06, 2022 03:28 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola