बलरामपुर धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई, छांगुर बाबा के भतीजे के अवैध घर पर चला बुलडोजर

Balarampur conversion case: बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण मामले में योगी सरकार लगातार कार्रवाई कर ही है। सरकार ने आज बलरामपुर में स्थित छांगुर बाबा के भतीजे सबरोज के घर को बुलडोजर से ढहा दिया। इस दौरान मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।

Changur Baba nephew bulldozer action

छांगुर बाबा के भतीजे के घर पर चला बुलडोजर (Pic Credit-News24)

Changur Baba nephew bulldozer action: उत्तरप्रदेश के बलरामपुर में धर्मांतरण गिरोह चलाने वाले छांगुर बाबा और उसके परिजनों पर सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आज प्रशासन ने छांगुर बाबा के भतीजे सबरोज का घर बुलडोजर से ढहा दिया। प्रशासन ने कार्रवाई के पीछे का कारण गांव की जमीन पर अवैध कब्जा बताया है। बता दें कि धर्मांतरण मामले में छांगुर बाबा का भतीजा सबरोज जेल मे बंद है।

यह घर छांगुर बाबा के घर से 1 किलोमीटर दूर था। सबरोज को एटीएस ने अरेस्ट कर रखा है। बता दें कि सबरोज को एटीएस ने 19 जुलाई को अरेस्ट किया था। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि घर के अवैध बने हिस्से के लिए सबरोज को 3 नोटिस दिए थे लेकिन उसने एक भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। बता दें कि सबरोज का घर गौडास बुजुर्ग क्षेत्र के रेहरा माफी गांव का है। प्रशासन ने बताया कि यह घर अवैध जमीन पर बना था।

कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि यह घर 300 स्केवेयर फीट में बना था। इसमें एक किचन, कमरा और बरामद बना हुआ था। इससे पहले प्रशासन ने छांगुर बाबा की सहयोगी नसरीन की कोठी पर भी बुलडोजर चला दिया था। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ बताई जा रही है।वहीं कार्रवाई से पहले ही सबरोज की पत्नी दो बच्चों को लेकर मायके चली गई। सबरोज एक बड़ा बेटा है जिसकी उम्र 10 साल है दूसरे की उम्र 6 साल है। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स भी मौजूद थी।

बता दें कि छांगुर बाबा धर्मांतरण मामले का खुलासा होने के बाद से ही लगातार कार्रवाई हो रही है। इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। छांगुर बाबा का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ था। छांगुर बाबा और उसके साथी विधानसभा के सामने स्थित होटल अवध इंटरनेशनल में अक्सर ठहरते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ