उत्तराखंड के साथ UP में भी शुरू हुआ मकानों के दरकने का सिलसिला, पहले अलीगढ़ अब बागपत...
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Baghpat Sinking: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) और कर्णप्रयाग (Karnaprayag) के बाद अब उत्तर प्रदेश में बी जमीनों में धंसाव के कारण मकानों और इमारतों में दरारों की सिलसिला जारी हो गया है। अलीगढ़ जिले के बाद गुरुवार को बागपत जिले के ठाकुरद्वारा में भी घरों में दरारें देखी गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि इससे स्थानीय लोगों में दहशत है। इस मामले में बागपत के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) ने बताया कि जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में चार से पांच घरों में दरारें देखी गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। जल्द ही इस समस्या का कारण और समाधान ढूंढा जाएगा।
Uttar Pradesh | Locals say a few houses in Baghpat's Thakurdwara area have developed cracks
We have received information that 4-5 houses have developed cracks. SDM has been asked to reach the spot. We will find a solution soon: ADM Baghpat pic.twitter.com/exNOzWqdSA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 12, 2023
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां के लगभग 25 घरों में कई दरारें देखी गई हैं, जिनमें से कुछ बहुत अधिक गंभीर हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का आरोप है कि भूमिगत गैस पाइप लाइन डालने के बाद पानी की लाइन से रिसाव हो गया है। आशंका है कि इसके कारण जमीन धंस रह रही है।
बता दें कि यूपी के अलीगढ़ स्थित कांवरीगंज में पिछले सप्ताह दर्जनों मकानों में दरारें देखी गई थीं। दहशत में आए स्थानीय लोगों ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के दौरान घटिया कार्य के कारण घरों में दरारें आने का आरोप लगाया था।
इसके बाद अलीगढ़ नगर निकाय के अतिरिक्त नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने मीडिया को बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। जल्द ही एक प्रारंभिक रिपोर्ट आने की उम्मीद थी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: