बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के सुन्हैड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यूपी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्या का आरोप गांव के ही रहने वाले एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के टीचर मोहित पर लगा है। दोनों, अजय और मोहित, सहारनपुर में तैनात थे। दरअसल, कुछ दिन पहले क्रिकेट खेलने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
कब का है मामला?
घटना बीती रात की है जब सुन्हैड़ा गांव में हेड कॉन्स्टेबल अजय को गोली मार दी गई। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़े आधिकारियों ने जांच के आदेश दिए। मंगलवार सुबह सुन्हैड़ा गांव के जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी गोली लगने के बाद घायल हो गया।
घटनास्थल से तमंचा बरामद
इस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से घटना में तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बागपत सूरज कुमार राय के मुताबिक, आरोपी ने हेड कॉन्स्टेबल अजय की जानबूझकर हत्या की थी और अब उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। इसके अलावा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल, कानूनी प्रक्रिया जारी है और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या है पूरा मामला?
बागपत में एक टीचर और हेड कॉन्स्टेबल की रविवार दोपहर खेलने के दौरान झगड़ा हो गया था। दोनों में बात इतनी बढ़ गई थी कि सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ कमेंट तक कर डाले। इस बात से टीचर इतना चिड़ गया था कि उसने कॉन्स्टेबल को मारने का प्लान बनाया। रविवार रात को जब कॉन्स्टेबल घर आ रहा था, तब रास्ते में टीचर ने फायरिंग कर दी। आसपास के लोगों ने जब गोली की आवाज सुनी तो मौके पर आरोपी भाग गया। हेड कॉन्स्टेबल को अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी तबतक मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें- नोएडा में 2 लाख वाहनों नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल, दिल्ली में भी नहीं मिलेगी एंट्री
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
6 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
16 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
19 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
21 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines